लाइव न्यूज़ :

US: सलमान रुश्दी के समर्थन में आयोजित हुई रैली, प्रमुख लेखक-मित्रों ने एकजुटता कार्यक्रम में पढ़ीं उनकी रचनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2022 13:28 IST

आपको बता दें कि यह रैली सलमान रुश्दी पर हमले के विरोध में और लेखक के प्रति एकजुटता देखाते हुए आयोजित किया गया था। इस रैली में पॉल ऑस्टर और गे टैलीज जैसे कुछ प्रमुख साहित्यकारों ने भी हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूएस के न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में कुछ प्रमुख साहित्यकार ने एक रैली में हिस्सा लिया था।इस रैली में सलमान के लेखक, कार्यकर्ता और मित्रों ने भी भाग लिया था। फिलहाल सलमान के सेहत में सुधार हो रहा है और इससे उनके घर वाले काफी खुश है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक साहित्यिक कार्यक्रम में मंच पर लेखक सलमान रुश्दी को छुरा घोंपने की घटना के एक हफ्ते बाद लेखक के मित्र एवं अन्य लेखक ‘‘निरंतर’’ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर उनके विचारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए यहां न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में एकत्र हुए और उनकी रचनाओं को पढ़ा। 

‘पेन अमेरिका’ ने आयोजित किया ‘‘स्टैंड विद सलमान’’ रैली

साहित्य एवं हिमायत करने वाले समूह ‘पेन अमेरिका’, उनके प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस, न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी और हाउस ऑफ स्पीकईजी ने शुक्रवार को विशेष एकजुटता कार्यक्रम ‘‘स्टैंड विद सलमान: डिफेंड द फ्रीडम टू राइट’’ का आयोजन किया। गौरतलब है कि रुश्दी ‘पेन अमेरिका’ के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

इस कार्यक्रम में रुश्दी के समर्थन में लेखक, कार्यकर्ता और मित्र एकसाथ जुटे थे। टीना ब्राउन, किरण देसाई, आसिफ मांडवी और रेजिनाल्ड ड्वेन बेट्स समेत लेखक, रचनाकारों, कलाकारों और साहित्यिक समुदाय के सदस्यों ने रुश्दी की कुछ सबसे प्रसिद्ध कृतियों को पढ़ा और बुकर पुरस्कार विजेता रुश्दी (75) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। 

‘पेन अमेरिका’ ने क्या कहा

‘पेन अमेरिका’ ने इस आयोजन के माध्यम से कहा कि दुनिया भर के लेखक रुश्दी के साथ एकजुटता से खड़े हैं और ‘‘निरंतर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा दुनिया भर में संकटग्रस्त लेखकों की दुर्दशा पर उनके विचारों का समर्थन करते हैं।’’ 

आपको बता दें कि न्यूजर्सी के 24 वर्षीय हादी मतार द्वारा दर्शकों के सामने रुश्दी की गर्दन और पेट में चाकू घोंपे जाने की घटना के ठीक एक हफ्ते बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

‘सैटेनिक वर्सेज’ के लेखक पश्चिमी न्यूयॉर्क में चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे, तभी यह घटना हुई। गौरतलब है कि मुंबई में जन्मे विवादास्पद लेखक रुश्दी को ‘द सैटेनिक वर्सेज’ लिखने के बाद वर्षों तक इस्लामी चरमपंथियों से मौत की धमकियों का सामना करना पड़ा है। 

घटना के बाद उन्हें एक स्थानीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और कई घंटे चली सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया। 

सलमान के सेहत में सुधार से घर वालें खुश है

‘पेन अमेरिका’ की सीईओ सुजैन नोसेल ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा, ‘‘रुश्दी शब्दों के इस्तेमाल में महारत रखते हैं और लेखक पर उनके काम के कथित अपराध को लेकर हमला किया गया।’’ 

हमले के दो दिन बाद, उनके बेटे जफर रुश्दी ने एक बयान में कहा था कि उनका परिवार इसको लेकर ‘‘बेहद राहत महसूस कर रहा है’’ कि रुश्दी को वेंटिलेटर और अतिरिक्त ऑक्सीजन से हटा दिया गया है और वह अब थोड़ा बहुत बात कर पा रहे हैं। 

पेंग्विन रैंडम हाउस के सीईओ ने सलमान के बारे में कही यह बात

पेंग्विन रैंडम हाउस के सीईओ मार्कस डोहले ने एक बयान में कहा, ‘‘रश्दी की आवाज और साहित्यिक कृतियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से अटूट रूप से जुड़ी हुई हैं और उन पर हमला हिंसा का एक भयावह, अविवेकपूर्ण कार्य है।’’ 

आपको बता दें कि इस मामले में मतार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या तथा हमले के आरोप लगे हैं। उसने इन आरोपों से इनकार भी किया है। मतार को चौटाउक्वा काउंटी जेल में रखा गया है। 

टॅग्स :Salman RushdieअमेरिकाभारतईरानIndiaIran
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो