लाइव न्यूज़ :

'मोदी जी भगवान को भी समझा सकते हैं कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है?' अमेरिका में राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 31, 2023 09:32 IST

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी को यह लगता है कि वे हर कुछ जानते हैं। यही नहीं राहुल ने यह भी कहा कि मोदी जी भगवान को भी समझा सकते हैं कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग जैसे पीएम मोदी सबकुछ जानने की बात कहते है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे वैज्ञानिक को विज्ञान के बारे में और इतिहासकार को इतिहास के बारे में भी समझा सकते हैं।

वॉशिंगटन डीसी:कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए है और सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने भारतीयों को संबोधित किया है। इस दौरान कांग्रेस नेताा ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया है और भारत को लेकर बयान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि हाल में ही मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा किया है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान उन्होंने पाया कि भारत में राजनीति के जो सामान्य टूल थे जैसे रैली और जनसभा, वे अब काम नहीं कर रहे है इसलिए उन्होंने यात्रा किया था। 

उनके अनुसार, मौजूदा हालात में भारत में राजनीति करना अब आसान नहीं रहा है। यही नहीं अपने संबोधन उन्होंने भाजपा, पीएम मोदी और आरएसएस पर भी निशाना साधा है। पीएम मोदी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में कुछ लोग ऐसे है जो यह सोचते है कि वे हर चीज के बारे में सबकुछ जानते है। 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सैन फ्रांसिस्को के अपने संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि मुझे ऐसा लगता है कि पीएम मोदी हर चीज के बारे में हर कुछ जानते है। राहुल ने आगे कहा है कि वे लोग (प्रधानमंत्री) भगवान से भी ज्यादा जानते है। उन्होंने यह भी कहा है कि पीएम भगवान को भी समझा सकते है कि ब्रह्मांड कैसे क्या है और वहां क्या चल रहा है। अपनी बात को समझाने के लिए कांग्रेस नेता ने उदाहरण देते हुए कहा है कि वे वैज्ञानिक को विज्ञान के बारे में और इतिहासकार को इतिहास के बारे में भी समझा सकते है। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Frahulgandhi%2Fvideos%2F907136953682945%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

उन्होंने यह भी कहा है कि असल में सच्चाई यह है कि वे कोई भी जीच को नहीं जानते है। राहुल ने अपनी बात साबित करने के लिए कहा कि जब तक कोई भी इंसान किसी की बात सुन नहीं सकता है तब तक वह कुछ भी समझ नहीं सकता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह एक ऐसी सबसे बड़ी सीख है जिसे मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीखी है। 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं और इस दौरान वे यूएस के तीन शहरों की यात्रा करने वाले हैं। वे यहां भारतीय समुदाय के लोगों और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात भी करने वाले हैं।  

टॅग्स :राहुल गांधीअमेरिकाSan Franciscoकांग्रेसनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात