लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ ने लोगों को दोस्तों एवं परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाने को किया प्रोत्साहित

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:51 IST

Open in App

लंदन, 25 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने क्रिसमस दिवस पर अपने संदेश में अपने पति की मृत्यु के बाद महसूस किए गए दर्द को साझा किया और महामारी के दूसरे वर्ष भी जारी रहने के चलते लोगों को दोस्तों एवं परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रिंस फिलिप के साथ अपनी तस्वीर के बगल में खड़े होकर क्रिसमस पर अपना संबोधन दिया। प्रिंस फिलिप का गत अप्रैल में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह कई लोगों के लिए बहुत खुशी का समय है, क्रिसमस का त्योहार उन लोगों के लिए कठिन हो सकता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। विशेष रूप से इस साल, ऐसा क्योंकि, मैं समझती हूं।’’

महारानी के पहले से रिकॉर्ड किये गए संदेश का प्रसारण ऐसे समय किया गया जब कई ब्रिटिश परिवार अपने पारंपरिक क्रिसमस रात्रिभोज का आनंद ले रहे थे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा कि उनके अपने नुकसान के बावजूद उनका परिवार ‘‘खुशी का एक बड़ा स्रोत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के बार फिर पांव पसारने का मतलब है कि हम अपनी इच्छानुसार उत्सव नहीं मना सकते। हालांकि हम फिर भी कई खुशी से भरी परंपराओं का आनंद ले सकते हैं, चाहे वह कैरोल का गायन हो, पेड़ को सजाना हो, उपहार देना एवं प्राप्त करना हो या कोई पसंदीदा फिल्म देखना।’’

ऐसे में जब कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है, 95 वर्षीय महारानी ने क्रिसमस की छुट्टियां पूर्वी ब्रिटेन स्थित शाही संपत्ति सैंड्रिंघम में नहीं बिताने का फैसला किया।

महल की ओर से सोमवार को कहा गया कि महारानी छुट्टियां लंदन से पश्चिम में स्थित विंडसर कैसल में बिताएंगी। उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य भी इस दौरान होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल