लाइव न्यूज़ :

Quad Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को टोक्यो में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 18:18 IST

गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को टोक्यो में क्वाड शिखर समिट में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरे में पीएम मोदी जापान के अपने समकक्ष से करेंगे द्विपक्षीय वार्ताइसके अलावा 24 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति से भी होगी द्विपक्षीय मीटिंग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को होने वाले क्वाड समिट 2022 में हिस्सा लेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। यह शिखर सम्मेलन जापान की राजधानी टोक्यो में होगा। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, यह क्वाड लीडर्स का चौथा शिखर सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन के बारे में बताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस समिट में पीएम मोदी जापानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा यूएस राष्ट्रपति के साथ भी पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक 24 मई को होगी।  

इससे पहले फरवरी 2021 में क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत-प्रशांत क्षेत्र और म्यांमार में सैन्य अधिग्रहण के मुद्दों पर चर्चा हुई थी। क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान देशों का एक समूह है, जिसका उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक देशों के हितों की रक्षा करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है। क्वाड की स्थापना साल 2017 में हुई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतजापानUSAऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात