लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने मतदान के बाद संसद पर सत्तारूढ़ दल का प्रभाव बने रहने की उम्मीद जतायी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:13 IST

Open in App

मॉस्को, 22 अगस्त (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को उम्मीद जताई कि सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी सितंबर में देश के संसदीय चुनाव के बाद भी संसद में अपना दबदबा बनाए रखेगी। 19 सितंबर को होने वाले मतदान को व्यापक रूप से 2024 में अगले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन के अपने शासन को मजबूत करने के प्रयासों के तहत देखा जा रहा है। 68 वर्षीय रूसी नेता पुतिन दो दशकों से अधिक समय से सत्ता पर काबिज हैं। पिछले साल किए गए एक संवैधानिक सुधार ने उन्हें संभावित रूप से वर्ष 2036 तक सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ कर दिया है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है, रूसी विपक्षी दलों के समर्थकों, स्वतंत्र मीडिया और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सरकार के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ता है, जिसे कई लोग यूनाइटेड रशिया द्वारा संसद में अपना दबदबा बनाए रखने के कदम के तौर पर देखते हैं। पुतिन ने रविवार को यूनाइटेड रशिया के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि चुनाव के बाद पार्टी का अपनी स्थिति बनाए रखना बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे वह विधान स्तर पर देश के हित में आवश्यक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। यूनाइटेड रशिया के पास वर्तमान में ससंद की 450 में से 334 सीटें हैं। बैठक के दौरान, पुतिन ने रूस के सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मियों को लगभग 135 डॉलर और 200 डॉलर के एकमुश्त भुगतान की भी घोषणा की। जेल में बंद प्रमुख विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के करीबी सहयोगी लियोनिड वोल्कोव ने पुतिन के इस कदम को ''मतदाताओं को खुले तौर पर घूस'' देना करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल