लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने अफगानों को मध्य एशिया में शरण दिलाने की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:11 IST

Open in App

मॉस्को, 22 अगस्त (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मध्य एशियाई देशों में अस्थायी रूप से अफगान शरणार्थियों को ठहराने की कवायद को लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना की। रविवार को सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के शीर्ष अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पुतिन ने इस कदम को पश्चिमी देशों का ''अपमानजनक दृष्टिकोण'' करार दिया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और उसके मध्य एशियाई सहयोगियों के बीच कोई वीजा प्रतिबंध नहीं है तथा मास्को एक बार फिर ''शरणार्थियों की आड़ में (रूस में) उग्रवादी नहीं देखना चाहता।'' अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा काबुल पर तेजी से नियंत्रण किए जाने के बाद हजारों लोग देश छोड़ने के तरीके तलाश कर रहे हैं। सैकड़ों लोगों ने मध्य एशियाई देशों उज्बेकिस्तान और तजाकिस्तान का रुख किया है, जिनकी सीमा अफगानिस्तान से लगती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्वपुतिन ने ईरान के लिए ‘अटूट’ समर्थन की घोषणा की, मोजतबा को नया नेता नियुक्त होने पर बधाई दी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत