लाइव न्यूज़ :

PU survey: 80% भारतीयों की पीएम मोदी के प्रति अनुकूल राय, प्यू सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा,  सर्वेक्षण 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 20:22 IST

PU survey: पूरी दुनिया में भारत के बारे में लोगों की राय आमतौर पर सकारात्मक है, और औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने देश के बारे में अनुकूल राय व्यक्त की, वहीं 34 प्रतिशत के विचार प्रतिकूल थे। 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय ही नहीं प्रकट की।

Open in App
ठळक मुद्दे71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी राय भारत को लेकर अच्छी है। पीयू ने कहा कि यह सर्वेक्षण 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया।भारत समेत 24 देशों के 30,861 वयस्क प्रतिभागी शामिल हुए।

वाशिंगटनः पीयू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अनुकूल राय है और इसमें शामिल किये गए प्रत्येक 10 में से सात भारतीय का मानना कि उनका देश हाल के समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है।

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले जारी सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरी दुनिया में भारत के बारे में लोगों की राय आमतौर पर सकारात्मक है, और औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने देश के बारे में अनुकूल राय व्यक्त की, वहीं 34 प्रतिशत के विचार प्रतिकूल थे। 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय ही नहीं प्रकट की।

रिपोर्ट के अनुसार इजराइल में भारत को लेकर ज्यादातर सकारात्मक राय है, जहां 71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी राय भारत को लेकर अच्छी है। पीयू ने कहा कि यह सर्वेक्षण 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया, जिसमें भारत समेत 24 देशों के 30,861 वयस्क प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वैश्विक राय और दूसरे देशों के बारे में भारतीयों की राय परखी गयी।

मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार, प्रत्येक 10 में से लगभग आठ भारतीय मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं, जिनमें से अधिकतर (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण ‘बहुत अनुकूल’ है। प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का दूसरा कार्यकाल है और वह 2024 में भी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं।

पीयू सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 20 प्रतिशत भारतीयों ने 2023 में मोदी के बारे में प्रतिकूल राय व्यक्त की। सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। भाजपा के आधिकारिक हैंडल से ‘एक्स’ पर लिखे पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से कायम है।

भारत और दुनिया में अधिकांश लोग मानते हैं कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत होता जा रहा है।’’ पार्टी ने कहा कि यह सर्वेक्षण इस बात का प्रमाण है। इसमें कहा गया, ‘‘भारतीय वयस्कों को यह विश्वास होने की अधिक संभावना है कि भारत की शक्ति बढ़ रही है। दस में से लगभग सात भारतीयों का मानना ​​है कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है।

जबकि 2022 में 19 देशों में किए गए पिछले सर्वेक्षण में औसतन केवल 28 प्रतिशत लोगों ने यह बात कही थी।’’ रिपोर्ट के अनुसार करीब आधे भारतीय (49 प्रतिशत) मानते हैं कि अमेरिका का प्रभाव पिछले कुछ साल में बढ़ा है और 41 प्रतिशत यही बात रूस के बारे में कहते हैं। इस बीच चीन के प्रभाव को लेकर भारतीयों की राय काफी कुछ मिलीजुली है। दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी20 सम्मेलन होना है।

 

टॅग्स :वाशिंगटननरेंद्र मोदीजी20दिल्लीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट