लाइव न्यूज़ :

हिंदू विरोधी टिप्पणी पर बर्खास्त पीटीआई नेता बने पाकिस्तान के पंजाब सूबे में मंत्री

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:02 IST

अधिसूचना में कहा गया कि मुख्यमंत्री फैय्याजुल हसन चोहान को पंजाब में सूचना विभाग का प्रांतीय मंत्री नियुक्त कर रहे हैं और इसके अलावा पूर्व की तरह उनके पास ‘कालोनी विभाग’ रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने सोमवार को फैय्याजुल हसन चोहान को एक बार फिर अपना सूचना मंत्री नियुक्त किया। हिंदू विरोधी टिप्पणी करने के चलते नौ महीने पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने सोमवार को फैय्याजुल हसन चोहान को एक बार फिर अपना सूचना मंत्री नियुक्त किया। हिंदू विरोधी टिप्पणी करने के चलते नौ महीने पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था। इस टिप्पणी को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अल्पसंख्यक समुदाय ने उनकी काफी आलोचना की थी।

जियो टीवी की खबर के मुताबिक अधिसूचना में कहा गया है कि चोहान कालोनियों के विकास के अपने मौजूदा विभाग के साथ ही सूचना विभाग के भी प्रमुख होंगे। अधिसूचना में कहा गया कि मुख्यमंत्री फैय्याजुल हसन चोहान को पंजाब में सूचना विभाग का प्रांतीय मंत्री नियुक्त कर रहे हैं और इसके अलावा पूर्व की तरह उनके पास ‘कालोनी विभाग’ रहेगा।

पहले यह मंत्रालय उद्योग मंत्री असलम इकबाल के पास था लेकिन उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्तताओं का हवाला देकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह दो मंत्रालयों के साथ इंसाफ नहीं कर सकते।

जम्मू कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले के बाद 24 फरवरी को लोगों को संबोधित करते हुए चोहान ने एक विवादित टिप्पणी की थी जिसे लेकर वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी आलोचना के शिकार हुए थे। उन्होंने भारी विरोध के बाद अपनी टिप्पणी के लिये माफी मांगते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय सेना और वहां की मीडिया को संबोधित कर रहे थे न कि अपने देश में रहने वाले हिंदू समुदाय को। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट