लाइव न्यूज़ :

पैगंबर विवादः अलकायदा के बाद इस्लामिक स्टेट ने दी भारत में हमले की धमकी, अपने बुलेटिन में बुलडोजर, पीएम मोदी, नूपुर शर्मा का किया जिक्र

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2022 15:01 IST

पैगंबर पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी से नाराज आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP)  ने अपने मुखपत्र अल अजैम फाउंडेशन के जरिये एक न्यूज बुलेटिन शुरू किया है जिसमें नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान को लेकर कई वीडियोज जारी किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP)  ने अपने मुखपत्र अल अजैम फाउंडेशन के जरिए न्यूज बुलेटिन शुरू किया है जिसमें जरियेन्यूज बुलेटिन में मुस्लिमों के मकान ढहाने व नुपुर शर्मा का जिक्र किया गया है

नूपुर शर्मा के पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर इस्लामिक स्टेट ने भारत में हमले की धमकी दी है। गौरतलब है कि हाल ही में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर अलकायदा ने भी भारत पर हमले करने की बात कही थी। इस्लामिक स्टेट ने एक बुलेटिन जारी किया है जिसमें हमले की बात कही है।

पैगंबर पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी से नाराज आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP)  ने अपने मुखपत्र अल अजैम फाउंडेशन के जरिये एक न्यूज बुलेटिन शुरू किया है जिसमें नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान को लेकर कई वीडियोज जारी किए गए हैं। इसमें पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर भारत में हो रहे प्रदर्शनों की तस्वीरें और प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई के वीडियो भी दिखाए गए हैं। 

खुरासान डायरी नामक ट्विटर हैंडल के अनुसार, वीडियो में मुस्लिमों के मकान ढहाने व नुपुर शर्मा का जिक्र है। यही नहीं वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया गया है। खुरासान ने अपने ट्वीट में लिखा-  'इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस ने अपने फाउंडेशन के जरिये न्यूज बुलेटिन किया है जिसमें पहली खबर जो दिखाई गई वह भारत और ईशनिंदा पर केंद्रित है। इसी ट्वीट में बताया गया कि उस बुलेटिन में कई वीडियो शामिल किए गए हैं।

गौरतलब है कि बता दें कि इससे पहले अलकायदा ने भी पैंगबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का बदला लेने की बात कही थी।आतंकवादी संगठन अल कायदा (AQIS) ने भारत से संबंधित एक धमकी जारी करते हुए कहा था, "हम अपने पैगंबर की गरिमा के लिए लड़ेंगे और गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में खुद को उड़ाने के लिए तैयार हैं।

आतंकवादी समूह ने धमकीभरे बयान में कहा था, कि भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली और बॉम्बे और यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने धमकी में कहा है कि उन्हें कोई माफी, क्षमादान नहीं मिलेगा और ना ही यह मामला निंदा या दुख जताने से खत्म होगा। वे न तो अपने घरों में और न ही अपनी गढ़वाली सेना की छावनियों में शरण पाएंगे। अगर हम अपने प्यारे पैगंबर का बदला नहीं लेते हैं तो हमारी माताएं हमसे जुदा हो जाएं।

टॅग्स :आईएसआईएसIslamic Stateनूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो