लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः हवाई अड्डे पर मामूली दुर्घटना का शिकार हुआ डोनाल्ड ट्रंप का निजी विमान

By भाषा | Updated: November 29, 2018 10:35 IST

लागर्डिया हवाई अड्डे पर मामूली दुर्घटना का शिकार हुआ ट्रंप का निजी विमान, कोई हताहत नहीं।

Open in App

न्यूयॉर्क, 29 नवंबर (एपी): राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किया गया उनका निजी विमान न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया। बुधवार सुबह घटी इस घटना के जानकार दो लोगों ने एपी को बताया कि पार्किंग स्थल पर खड़े होने की कोशिश कर रहा एक कॉर्पोरेट विमान वहां खड़े ट्रंप के बोइंग 757 विमान के विंग से टकरा गया। इन लोगों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर यह बात कही।

ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में इसी विमान से प्रचार किया था लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद से उन्होंने इसमें उड़ान नहीं भरी है। ट्रंप प्रशासन ने अभी इस बारे में किसी फोन या ईमेल का जवाब नहीं दिया है।

न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी जब कर्मचारी बंबार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस कॉर्पोरेट जेट को खड़े होने में मदद कर रहे थे। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि इस घटना में ट्रंप का विमान शामिल था। उन्होंने बताया कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा