लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने की मॉरीशस की मदद, मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने कहा- पीएम मोदी का बहुत आभारी हूं

By सुमित राय | Updated: April 16, 2020 15:33 IST

मुश्किल समय में भारत ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए मॉरीशस की मदद की है और चिकित्सा सहायता भेजी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने मॉरीशस के लिए भी 5 लाख हाइड्रोक्लोरोक्वीन (HCQ) की टेबलेट भेजी हैं।कंसाइनमेंट को रिसीव करने मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर पहुंची थीं।

कोरोना वायरस के कहर को मात देने के लिए भारत में युद्धस्थर पर मुहिम जारी है। इसके साथ ही भारत सरकार अपने मित्र देशों की भी मदद कर रही है। इस महामारी से निपटने के लिए भारत ने मॉरीशस के अनुरोध पर चिकित्सा सहायता भेजी है। इसके बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

बता दें कि भारत ने मॉरीशस के लिए भी 5 लाख हाइड्रोक्लोरोक्वीन (HCQ) की टेबलेट भेजी हैं, जो मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल की जाती है और कोरोना वायरस के इलाज में भी उपयोगी मानी जा रही हैं। भारत द्वारा मदद के रूप में भेजे गए इस कंसाइनमेंट को रिसीव करने मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री लीला देवी डूकुन खुद एयरपोर्ट पर पहुंची थीं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने कहा, "मैं एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान द्वारा कल यानि बुधवार 15 अप्रैल को मॉरीशस पहुंची भारत सरकार की चिकित्सा सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभारी हूं।"

बता दें कि मॉरीशस में अब तक कोरोना वायरस से कुल 324 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। हालांकि वहां 65 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं और गुरुवार को कोई नया केस सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 12380 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1488 लोग ठीक हो चुके हैं और 414 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। भारत में कोरोना वायरस के कुल 10477 एक्टिव केस मौजूद हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20.88 लाख पहुंच गई है और 1.34 लाख लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है। दुनियाभर में अब तक 5.15 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइननरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो