लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और राजकुमार चार्ल्स ने दिवाली की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: November 14, 2020 09:47 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और राजकुमार चार्ल्स ने शनिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग कोरोना वायरस महामारी से उसी प्रकार निजात पाएंगे जिस तरह अंधकार पर प्रकाश की विजय हुई थी।

जॉनसन ने अपने आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट से जारी संदेश में दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, “इस साल दिवाली का विशेष महत्व है क्योंकि जिस प्रकार भगवान राम रावण को पराजित कर अपनी पत्नी सीता को वापस घर लाए थे और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी, उसी प्रकार मुझे विश्वास है कि हम कोविड-19 महामारी पर भी विजय पाएंगे।”

इसके साथ प्रधानमंत्री जॉनसन ने लोगों से हाथ धोने, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने का भी आग्रह किया।

इस बीच राजकुमार चार्ल्स ने एक वीडियो जारी कर दीपावली का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि इस साल दिवाली उनके 72वें जन्मदिवस के दिन मनाई जा रही है।

चार्ल्स ने कहा, “प्रकाश का यह पर्व एक साथ आकर मिठाइयां बांटने और उपहार देने का अवसर है। दुख इस बात का है कि इस साल जन स्वास्थ्य संकट के कारण बहुत से लोग एक दूसरे से नहीं मिल सकते। मैं समझ सकता हूं कि यह कितना निराशाजनक है।”

उन्होंने कहा, “कठिनाई के इस समय में मुझे उम्मीद है कि आपको दिवाली के संदेश से ताकत मिलेगी। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, निराशा पर आशा और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।”

राजकुमार चार्ल्स ने महामारी के इस दौर में लोगों की सेवा करने के लिए ब्रिटेन में रहने वाले हिंदू, सिख और जैन समुदाय के लोगों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं