लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव: चुनाव सत्यापन की प्रक्रिया सुस्त करने की ट्रंप के अभियान दल की कोशिश

By भाषा | Updated: November 13, 2020 14:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवम्बर (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान दल ने राज्यों में वोटों के सत्यापन की प्रक्रिया सुस्त करने के लिए कानूनी चुनौतियों की झड़ी लगा दी है लेकिन इससे जो बाइडन की जीत के पलटे जाने की कोई गुंजाइश नहीं है।

ट्रंप चुनाव में धोखाधड़ी का लगातार आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया हैं।

वहीं, संघीय चुनाव की रक्षा के प्रयासों की अगुवाई करने वाली साइबर सुरक्षा एवं अवसंरचना सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ मतदान प्रणाली के माध्यम से किसी तरह की गड़बड़ी करने, मतों के बदले जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई संकेत नहीं है।’’

उसने कहा, ‘‘ तीन नवम्बर को हुए चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे।’’

अमेरिका में किसी भी राष्ट्रीय चुनाव से जुड़े किसी भी मुद्दे को निपटाने की आखिरी तारीख आठ दिसम्बर है। राष्ट्रपति चुनाव के सभी परिणाम और इससे जुड़ी सभी कानूनी कार्रवाई का इसी तारीख तक पूरी होना जरूरी है।

ट्रंप के प्रचार अभियान के ‘जनरल काउंसिल’ मैट मोर्गन ने बृहस्पतिवार शाम कहा कि वह इस प्रक्रिया को रोकने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी कानूनी रणनीति अंतिम सत्यापन से पहले हमारे किसी भी मुद्दे पर समाधान लाने के लिए आगे बढ़ना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप एक बार में समूचा सेब नहीं खा सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल