लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह अपनी जेब में नकद लेकर चलते हैं, क्योंकि उन्हें होटलों में टिप देना पसंद है

By भाषा | Updated: September 19, 2019 17:09 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं पर्स नहीं रखता हूं क्योंकि मुझे लंबे वक्त से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा है। मुझे होटल को टिप देना पसंद है। मुझे साथ में कुछ लेकर चलना अच्छा लगता है।”

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने अपने पैंट की पिछली जेब से नोटों की बड़ी गड्डी निकाली और एअर फोर्स वन में उनके साथ सफर कर रहे संवाददाताओं के सामने रख दिया।एक संवाददाता के यह पूछने पर कि वह इस नकद का इस्तेमाल कब करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अपनी जेब में नकद लेकर चलते हैं क्योंकि उन्हें होटलों में टिप देना पसंद है। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब बुधवार को कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में मॉफेट फील्ड जाने की तैयारी करने के दौरान उनकी पिछली जेब से 20 डॉलर का एक नोट अजीब ढंग से बाहर निकला हुआ दिख रहा था।

असल में, ट्रंप ने अपने पैंट की पिछली जेब से नोटों की बड़ी गड्डी निकाली और एअर फोर्स वन में उनके साथ सफर कर रहे संवाददाताओं के सामने रख दिया। एक संवाददाता के यह पूछने पर कि वह इस नकद का इस्तेमाल कब करते हैं, ट्रंप ने कहा, “मैंने लंबे समय से इसका प्रयोग नहीं किया है।” साथ ही ट्रंप ने कहा कि वह वॉलेट (पर्स) नहीं रखते हैं।

ट्रंप ने कहा, “मैं पर्स नहीं रखता हूं क्योंकि मुझे लंबे वक्त से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा है। मुझे होटल को टिप देना पसंद है। मुझे साथ में कुछ लेकर चलना अच्छा लगता है।” ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आपसे कह रहा हूं, हो सकता है एक राष्ट्रपति को यह शोभा नहीं देता, लेकिन मुझे होटल के लिए टिप देकर जाना पसंद है।” 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा