लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विश्व के नेताओं से की बात

By भाषा | Updated: May 9, 2020 21:02 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दुनिया के कई नेताओं से बात की है। हाल की सकारात्मक घटनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जर्मनी एवं सऊदी अरब समेत दुनिया के कई नेताओं से चर्चा की।इसमें बताया गया कि दोनों नेता वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता की महत्ता पर राजी हुए ।

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जर्मनी एवं सऊदी अरब समेत दुनिया के कई नेताओं से चर्चा की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि ट्रंप और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सौद ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने में हाल की सकारात्मक घटनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने पर शुक्रवार को चर्चा की।

इसमें बताया गया कि दोनों नेता वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता की महत्ता पर राजी हुए और उन्होंने अमेरिका एवं सऊदी अरब की रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप और सलमान ने अन्य अहम क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों तथा जी7 एवं जी20 के नेताओं के तौर पर अपने सहयोग पर भी चर्चा की।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से शुक्रवार को बातचीत में दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने में सकारात्मक घटनाओं, अनुसंधान प्रयासों और अमेरिका एवं जर्मनी की अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने महामारी से निपटने में जर्मनी की सक्रियता के लिए चांसलर का आभार जताया।

दोनों नेताओं ने अहम क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की।’’ ट्रंप ने ‘विक्ट्री इन यूरोप डे’ की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मर्केल से बात की। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन से भी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के प्रयासों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति ने ‘प्रोजेक्ट एयर ब्रिज’ को दिए सरकार के समर्थन और आपूर्ति श्रृंखला बहाल रखने के लिए मुहिद्दीन का शुक्रिया अदा किया। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने तीव्र आर्थिक बहाली के लिए साथ मिलकर काम करने और अमेरिका-मलेशिया विस्तृत साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा