लाइव न्यूज़ :

बर्फीले तूफान के बाद टेक्सास में बिजली आपूर्ति सेवा बहाल, पानी की समस्या बरकरार

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:42 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 19 फरवरी (एपी) बर्फीले तूफान के बाद बिजली के ग्रिड पर असर पड़ने के कारण अमेरिका के टेक्सास में ठप हो गयी बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी है लेकिन दक्षिणी हिस्से में लोग अब भी पेयजल की कमी का सामना कर रहे हैं।

बर्फीले तूफान के कारण टेक्सास में बृहस्पतिवार को करीब 325,000 मकानों, कारोबारी प्रतिष्ठानों तक बिजली नहीं पहुंच पायी। हालांकि बिजली कंपनी ने कहा कि सीमित स्तर पर ही सेवा प्रभावित हुई। वहीं ओरेगन में अब तक सेवा बहाल नहीं हो पायी है। वेस्ट वर्जीनिया से लेकर लुइसियाना में भी बिजली आपूर्ति सेवा बाधित हुई।

बर्फीला तूफान अब उत्तरी मेरीलैंड और दक्षिणी पेंसिलवेनिया की ओर बढ़ गया है। तूफान की वजह से विभिन्न घटनाओं में कम से कम 56 लोगों की मौत हुई है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने लोगों को अब भी घर के भीतर ही रहने को कहा है क्योंकि बाहर अब भी तापमान जमाव बिंदु से बहुत नीचे हैं। दक्षिण मध्य टेक्सास में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला भी तबाह हो गयी है।

पाइपों में पानी जम जाने के कारण कई जगहों पर जलापूर्ति सेवा भी प्रभावित हुई है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार शाम एबॉट से बात की और राज्य तथा स्थायीय एजेंसियों को संघीय सरकार से अतिरिक्त मदद की पेशकश की।

अधिकारियों ने कहा कि संघीय अधिकारियों ने जल शोधन संयंत्रों, अस्पतालों और नर्सिंग होम के लिए जेनरेटर भेजे हैं। लोगों के लिए कंबल और भोजन सामग्री भी भेजी गयी है।

मैक्सिको की सीमा से लगे डेल रिओ शहर में 10 इंच बर्फबारी हुई जिससे एक दिन में बर्फबारी का सारा रिकॉर्ड टूट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब