लाइव न्यूज़ :

Porto Alegre Fire: 10 लोगों की मौत और 11 घायल, ‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल की तीन मंजिला इमारत में आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2024 09:47 IST

Porto Alegre Fire: कमरे के किफायती आवास की सुविधा दी जाती थी और बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए इसका नगरपालिका के साथ अनुबंध था।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल विभाग के अनुसार, इस होटल के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था।बहन की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।होटल की 22 इकाइयों का निरीक्षण किया जाएगा।

Porto Alegre Fire: दक्षिणी ब्राजील के पोर्टो एलेग्रे शहर में शुक्रवार तड़के एक छोटे होटल में आग लग जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल की तीन मंजिला इमारत में तड़के आग लग गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। इस होटल में एक कमरे के किफायती आवास की सुविधा दी जाती थी और बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए इसका नगरपालिका के साथ अनुबंध था।

रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के दमकल विभाग के अनुसार, इस होटल के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था और पर्याप्त आपातकालीन अग्निशमन योजना नहीं थी। इस घटना में बाल-बाल बचे 56 वर्षीय मार्सेलो वैगनर शेलेक ने दैनिक समाचार पत्र ‘जीरो होरा’ को बताया कि वह समय पर होटल से बाहर भागकर बच गए लेकिन तीसरी मंजिल पर रह रही उनकी बहन की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल गारोआ समूह का हिस्सा है, जिसके पोर्टो एलेग्रे में 22 अन्य छोटे होटल हैं। इसके एक अन्य होटल में 2022 में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। पोर्टो एलेग्रे के मेयर सेबेस्टियाओ मेलो ने कहा कि उनके प्रशासन ने बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए 2020 में कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत उसके 400 कमरों का इस्तेमाल किया जाना था। मेलो ने कहा कि अब इस अनुबंध की समीक्षा की जाएगी और होटल की 22 इकाइयों का निरीक्षण किया जाएगा।

पोर्टो एलेग्रे सिटी हॉल के पास जिस होटल में शुक्रवार को आग लगी, उसके साथ 16 कमरों के लिए अनुबंध किया गया था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग से बचाए गए 11 लोगों में से आठ अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

टॅग्स :BrazilFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल