लाइव न्यूज़ :

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने किया खुलासा, कैसा था डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेक्स का अनुभव!

By भारती द्विवेदी | Updated: September 19, 2018 18:06 IST

स्टॉर्मी की ये किताब दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले इस किताब की एक कॉपी 'द गार्जियन' को मिली है। उन्होंने किताब से जुड़ी जानाकारी को प्रकाशित किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी जिंदगी एक बार फिर से सुर्खियों में है। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों के लिए मशहूर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने अपनी नई किताब 'फुल डिस्क्लोजर' में ट्रंप को लेकर कई खुलासे किए हैं। स्टॉर्मी अपने किताब में लिखती हैं कि ट्रंप के साथ बनाए गए संबंध उसका सबसे खराब सेक्स संबंधों में से है। अपनी किताब में स्टॉर्मी ने ग्राफिक के जरिए ट्रंप के पेनिस का दिखाया है। साथ ही वो लिखती हैं कि ट्रंप का पेनिस औसत से भी छोटा मशरूम जैसा है। 

स्टॉर्मी की ये किताब दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले इस किताब की एक कॉपी 'द गार्जियन' को मिली है। उन्होंने किताब से जुड़ी जानाकारी को प्रकाशित किया है।

अपनी और ट्रंप के पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए स्टॉर्मी किताब में लिखती हैं कि साल 2006 में दोनों की पहली मुलाकात गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान कैलिफोर्निया में हुई थी। उस दौरान ट्रंप ने लाल रंग का कैप पहन रखा था। उस मुलाकात के बाद ट्रंप के बॉडीगार्ड ने उसे ट्रंप के पेंटहाउस पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था। डिनर के बाद पहली बार दोनों के बीच सेक्स संबंध बने थे।

गौरतलब है कि स्टॉर्मी कुछ दिन पहले ट्रंप के साथ अपने रिश्ते की बात को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने दावा किया था कि साल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले ट्रंप के वकील के साथ उसने एक समझौता किया था। उस समझौते के मुताबिक ट्रंप ने उनदोनों के संबंधों पर अपना मुंह बंद रखना के लिए 130,000 हजार डॉलर दिया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."