लाइव न्यूज़ :

पाक में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:17 IST

Open in App

पेशावर, 12 दिसंबर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे दो दिन पहले इसी तरह की एक घटना में दो सैनिकों पर हमला किया गया था जिनमें से एक की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि वारदात टांक जिले की है जहां पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल नज़ीर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ टीटीपी ने दक्षिण वजीरिस्तान से लगते टांक जिले के ग्रशादा गांव में टीकाकरण करने वालों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। दहशतगर्दों की गोलीबारी में पुलिस कांस्टेबल नज़ीर शाह की मौत हो गई है। गोलीबारी में एक अन्य पुलिस कर्मी जख्मी भी हुआ है।”

टीटीपी ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया था कि उसने सरकार के साथ एक महीने के लिए संघर्ष विराम समझौता किया है और उसके बाद से यह दूसरा हमला है।

खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात एक सैनिक की शनिवार को हत्या कर दी गई थी जबकि दूसरा जख्मी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल