लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाने वाले अनुसंधानकर्ता को मिली धमकी की जांच कर रही है पुलिस

By भाषा | Updated: December 13, 2021 11:11 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 13 दिसंबर दक्षिण अफ्रीकी पुलिस एजेंसियां कोविड-19 के अग्रणी अनुसंधानकर्ताओं को मिली धमकियों की जांच कर रही हैं। इनमें वह दल भी शामिल है जिसने सबसे पहले महामारी के ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान की थी।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु नायडू ने ‘संडे टाइम्स’ को बताया कि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के कार्यालय को धमकी भरा पत्र मिला जिसमें प्रोफेसर तुलियो डी ओलिविएरा समेत कई अग्रणी कोविड-19 अनुसंधानकर्ताओं का जिक्र था। इस मामले की जांच की जा रही है। प्रोफेसर ओलिविएरा ने उस दल की अगुवाई की थी जिसने ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाने की घोषणा की थी।

नायडू ने साप्ताहिक पत्रिका से कहा, ‘‘यह मामला एक हफ्ते पहले हमारे संज्ञान में आया। शिकायकर्ताओं के राष्ट्रीय कोरोना कमांड परिषद के सलाहकार होने के कारण इस मामले को प्राथमिकता दी गयी है।’’

राष्ट्रपति के प्रवक्ता टायरोने सिएले ने पत्र के बारे में जानकारियां नहीं दी हैं लेकिन कहा कि इसमें ऊपर ‘चेतावनी’ लिखा था।

स्टेलेनबोश विश्वविद्यालय ने बताया कि उसने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रोफेसर ओलिविएरा इसी विश्वविद्यालय में काम करते हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मार्टिन विल्जोन ने कहा, “यह निंदनीय है कि वैज्ञानिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट