लाइव न्यूज़ :

काबुल से आए परिवार के जहरीले मशरूम खाने के मामले की जांच कर रहा है पोलैंड

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:32 IST

Open in App

वारसॉ, तीन सितंबर (एपी) मध्य पोलैंड में अभियोजक और पुलिस पिछले महीने काबुल से बाहर निकाले गए एक अफगान परिवार के कथित तौर पर जहरीले मशरूम खाने के मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी थी। परिवार ने पोलैंड के एक जंगल में मिले डेथ कैप मशरूम का सूप बनाया था। दुनिया में डेथ कैप मशरूम सबसे जहरीले मशरूमों में से एक हैं। लड़के के छह साल के भाई की जिगर प्रतिरोपण सर्जरी हुई लेकिन पोलैंड के मुख्य बाल चिकित्सा अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को कहा कि उसके बचने की संभावना बहुत कम है। उसकी 17 वर्षीय बहन का इलाज किया गया और उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है। माता-पिता और चार बच्चों के इस परिवार ने कथित तौर पर अत्यधिक जहरीले मशरूम का सूप बनाया था। ये मशरूम इन्हें एक जंगल में मिले थे जहां नजदीक में स्थित एक केंद्र में वे अनिवार्य पृथक वास में थे। वे वारसॉ के समीप स्थित शहर पोडकोवा लेस्ना में 23 अगस्त को इस केंद्र में आए थे। वारसॉ में अभियोजकों के कार्यालय के एक प्रवक्ता अलेक्सांद्र स्किजिनियार्ज ने बताया कि अभियोजक आपराधिक जांच के सिलसिले में केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। पोलैंड ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद ब्रिटेन के अनुरोध पर पिछले महीने इस परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला था। इन बच्चों के पिता ने ब्रिटेन के लिए काम किया था। बच्चों के अस्पताल के डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को पांच वर्षीय बच्चे की मौत की जानकारी दी थी। वारसॉ के समीप एक अन्य केंद्र में जहरीले मशरूम खाने के बाद चार अफगान पुरुषों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत