लाइव न्यूज़ :

PoK में फिर आया भूंकप, सहमकर घरों से बाहर निकले लोग, एक की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 6, 2019 17:11 IST

PoK: एक बार फिर भूकंप मीरपुर में आया है। भूकंप के बाद मीरपुर में एक घर के ढह जाने से कम से कम एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में रविवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान एक युवक की मौत भी होने की सूचना सामने आई है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में रविवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान एक युवक की मौत भी होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई है। बता दें, अभी हाल ही में पीओके में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गथे। 

मिली जानकारी के अनुसार, एक बार फिर भूकंप मीरपुर में आया है। भूकंप के बाद मीरपुर में एक घर के ढह जाने से कम से कम एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए। मीरपुर और आसपास के इलाके दो या तीन सेकंड के लिए धरती कांपी और ये झटके सुबह 10:28 बजे महसूस किए गए। भूंकप की वजह से लोग सहमकर घर से बाहर निकल आए।

राहत एवं बचाव कर्मियों का कहना है कि भूकंप की वजह से एक दीवार ढह गई, जिसमें तीन लोग दब गए। इस हादसे में युवक की मौज हो गई, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

आपको बता दें, अभी हाल ही में आए भूकंप से पीओके में कई लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। भूकंप का केन्द्र पीओके में न्यू मीरपुर के निकट स्थित था। शक्तिशाली भूकंप की वजह से सड़कें और इमारतें आदि क्षतिग्रस्त हो गई थीं और 38 लोगों की जान चली गई थी। 

पाकिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। इससे पहले अक्टूबर 2015 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 400 लोग मारे गए थे। इससे पहले आठ अक्टूबर 2005 को आए भूकंप में 73,000 लोग मारे गए थे। 

टॅग्स :भूकंपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत