लाइव न्यूज़ :

मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गांज के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे पीएम नेतन्याहू, तीसरे चुनाव के पक्ष में नहीं बेंजामिन

By भाषा | Updated: September 19, 2019 15:40 IST

देश में पांच महीने के अंदर दूसरी बार हुए चुनाव की करीब 95 प्रतिशत मतगणना बृहस्पतिवार तक हुई जिसमें गांज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को इस्राइल की 120 सीटों वाली संसद में 33 सीटें प्राप्त हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे चुनाव की संभावना को टालने के लिए ऐसा किया है, जहां दूसरी बार हुए मतदान में स्पष्ट रूप से किसी को बहुमत नहीं मिला है।उन्होंने यह कहते हुए संकेत दिया कि इस्राइल वासियों ने किसी भी एक गुट को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गांज के साथ गठबंधन सरकार बनाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उनसे बात की।

नेतन्याहू ने तीसरे चुनाव की संभावना को टालने के लिए ऐसा किया है, जहां दूसरी बार हुए मतदान में स्पष्ट रूप से किसी को बहुमत नहीं मिला है। देश में पांच महीने के अंदर दूसरी बार हुए चुनाव की करीब 95 प्रतिशत मतगणना बृहस्पतिवार तक हुई जिसमें गांज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को इस्राइल की 120 सीटों वाली संसद में 33 सीटें प्राप्त हुई हैं।

नेतन्याहू की लिकुद पार्टी को 32 सीटें मिली हैं। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘चुनाव में, मैंने एक दक्षिणपंथी सरकार के गठन का आह्वान किया था, लेकिन दुख की बात है कि चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि यह संभव नहीं है।’’ उन्होंने यह कहते हुए संकेत दिया कि इस्राइल वासियों ने किसी भी एक गुट को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया।

नेतन्याहू के हवाले से यरूशलम पोस्ट ने लिखा, ‘‘अब कोई और विकल्प नहीं है और केवल एक व्यापक गठबंधन सरकार बन सकती है।’’ नेतन्याहू ने 60 वर्षीय गांज से प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द से जल्द मिलने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘बेनी गांज, मैं आपसे मिलता हूं। आज एक व्यापक गठबंधन सरकार बनाने की जिम्मेदारी हम पर है।

देश हमसे, हम दोनों से मिलकर काम करने की उम्मीद करता है। आज मिलते हैं। किसी भी समय मिल सकते हैं। ताकि यह प्रक्रिया शुरू हो सके जिसकी हमसे इस बार अपेक्षा है।’’ सबसे पहले अप्रैल में चुनाव हुआ था जिसमें सरकार बनाने के लिए कोई गठजोड़ नहीं बना पाने के बाद 69 वर्षीय नेतन्याहू ने दूसरे चुनाव की घोषणा की थी। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!