लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, पीएम मोदी ने ट्वीट कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 14, 2022 09:41 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को ओबामा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबामा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।रविवार को ट्वीट कर ओबामा ने इसकी जानकारी दी।वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबामा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामाकोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ओबामा ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "पिछले करीब दो दिन से मेरे गले में खराश थी, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। शुक्र है कि मैंने और मिशेल ने टीकाकरण करा लिया था और बूस्टर खुराक भी ली है।" वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबामा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं बराक ओबामा को कोविड-19 से आपके शीघ्र स्वस्थ होने और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" बता दें कि ओबामा ने अमेरिकियों को संक्रमण दर में गिरावट के बावजूद कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। 

अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में करीब 35,000 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि मध्य जनवरी में यह संख्या करीब आठ लाख थी। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि अमेरिका में करीब 75.2 प्रतिशत वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इनमें से 47.7 प्रतिशत लोगों ने बूस्टर खुराक भी ले ली है।

टॅग्स :बराक ओबामानरेंद्र मोदीकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो