लाइव न्यूज़ :

Russian-Ukraine War: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से युद्ध को जल्द खत्म करने की बात दोहराई, यूरोपीय राष्ट्र में परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर जताई चिंता

By रुस्तम राणा | Updated: October 4, 2022 20:08 IST

पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से शत्रुता को जल्द खत्म करने और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर चलने की जरूरत दोहराई।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने रूसी सेनाओं से जूझ रहे पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र में परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर चिंता जताईमोदी ने शत्रुता को जल्द खत्म करने और कूटनीति के रास्ते पर चलने की जरूरत दोहराईपीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन सहित परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को महत्व देता है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के चल रहे युद्ध के बीच एकबार से फिर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से युद्धविराम करने की बात दोहराई है। इसके साथ ही उन्होंने रूसी सेनाओं से जूझ रहे पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र में परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर चिंता जताई।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, सोमवार को पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम ने जेलेंस्की से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। पीएमओ ने कहा, पीएम मोदी ने शत्रुता को जल्द खत्म करने और कूटनीति के रास्ते पर चलने की जरूरत दोहराई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की के साथ बातचीत में संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व को भी दोहराया। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन सहित परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को महत्व देता है। टेलीफोन बातचीत में उन्होंने रेखांकित किया कि परमाणु सुविधाओं के खतरे में सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए दूरगामी और विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूस-यूक्रेन विवादयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात