लाइव न्यूज़ :

PM Modi Japan Visit: PM मोदी बुलेट ट्रेन से पहुंचे सेंदाई, जानें सेंदाई जाना क्यों है अहम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2025 09:54 IST

PM Modi Japan Visit : शनिवार को पीएम मोदी और शिगेरु इशिबा सेंडाइ शहर में एक सेमीकंडक्टर सुविधा का दौरा किया

Open in App

PM Modi Japan Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को जापान के मियागी प्रांत के सेंडाई में स्थित एक सेमीकंडक्टर संयंत्र गए। इस दौरान मोदी के साथ उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा भी थे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने तोक्यो से सेंडाई तक का सफर बुलेट ट्रेन से तय किया। 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "आज सुबह, मैंने टोक्यो में जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। राज्यों और प्रान्तों के बीच सहयोग भारत और जापान की मित्रता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसलिए, कल आयोजित 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में, इस अंतर-क्षेत्रीय सहयोग पर एक पहल शुरू की गई। व्यापार, नवाचार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएँ हैं और स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और एआई जैसे उन्नत क्षेत्र भी दोनों पक्षों के लिए लाभदायक होंगे।"

टोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वी जापान रेलवे कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की।

मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर तोक्यो पहुंचे थे। मोदी ने शुक्रवार को अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता की, जिसका उद्देश्य समग्र द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करना था।

यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के शहर तियानजिन जाएँगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट