लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी का विमान इटली जाते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:31 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीवीआईपी उड़ान समूह 20 शिखर सम्मेलन के लिए इटली जाते समय शुक्रवार को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरी और इस्लामाबाद से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद यह विमान इसी मार्ग से लौटेगा। यहां रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह बताया गया।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के विमान बोइंग 777,300ईआर, के7006 ने बहावलपुर में पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, तुरबत और पंजगुर के ऊपर से गुजरा तथा ईरान और तुर्की होते हुए इटली पहुंचा।

नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) सूत्रों के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से मोदी की विशेष उड़ान के लिए उसके हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति मांगी थी।

पाकिस्तान ने अनुरोध स्वीकार कर भारत के प्रधानमंत्री को अपने हवाई क्षेत्र से होकर जाने की अनुमति दी।

अगस्त 2019 में पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने की भारत की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गये हैं।

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवाद , शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में इस्लामाबाद के साथ सामान्य पड़ोसी का संबंध चाहता है।

प्रधानमंत्री मोदी समूह 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को इटली पहुंचे।

खबर में सीएए के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि ग्लासगो में जलवायु सम्मेलन के बाद भारत लौटने के क्रम में प्रधानमंत्री मोदी का विमान फिर से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरेगा।

अखबार के मुताबिक इससे पहले, एक भारतीय वाणिज्यिक विमान ने भी आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग किया था।

पिछले महीने, प्रधानमंत्री मोदी का विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र होते हुए अमेरिका गया था। पाकिस्तान से अनुमति मिलने के बाद उसके हवाई क्षेत्र का उपयोग किया गया था।

वहीं, अक्टूबर 2019 में पाकिस्तान ने सउदी अरब जाने के लिए मोदी की उड़ान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने देने के भारत के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना