लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प और शिंजो आबे के साथ की त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर किया गया फोकस

By भाषा | Updated: June 28, 2019 10:09 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहतर भविष्य के लिये प्रतिबद्ध हैं। ‘जय’ त्रिपक्षीय बैठक ओसाका में हुई। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने नेताओं का स्वागत किया। ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी और आबे को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। मोदी ने ‘जय’ में भारत की महत्ता को रेखांकित किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपक्षीय बैठक के दौरान मोदी ने समूह में ‘‘भारत की महत्ता’’ पर जोर दिया।चर्चा का प्रमुख विषय हिंद-प्रशांत रहा, कि कैसे तीनों देश पहुंच, संरचनात्मक विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस नई अवधारणा को बनाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ त्रिपक्षीय बैठकर कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहुंच और बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार पर गहन चर्चा की । ओसाका में जी-20 सम्मेलन शुरू होने से पहले तीनों नेताओं के बीच यह बातचीत हुई। जापान-अमेरिका-भारत (जय) त्रिपक्षीय समूह के बीच यह दूसरी बैठक है।त्रिपक्षीय बैठक के दौरान मोदी ने समूह में ‘‘भारत की महत्ता’’ पर जोर दिया। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि चर्चा का प्रमुख विषय हिंद-प्रशांत रहा, कि कैसे तीनों देश पहुंच, संरचनात्मक विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस नई अवधारणा को बनाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहतर भविष्य के लिये प्रतिबद्ध हैं। ‘जय’ त्रिपक्षीय बैठक ओसाका में हुई। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने नेताओं का स्वागत किया। ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी और आबे को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। मोदी ने ‘जय’ में भारत की महत्ता को रेखांकित किया।’’मोदी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘ आज ‘जय’ त्रिपक्षीय बैठक फलदायी रही। हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहुंच और बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार पर गहन चर्चा की। आभारी हूं कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने विचार साझा किए।’’विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर दूसरी ‘जय’ त्रिपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे तीनों देश एक खुले, स्थिर और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में साथ मिलकर काम कर सकते हैं।’’इसके बाद मोदी ने ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। मोदी के 28 और 29 जून को चलने वाले इस जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेताओं से मिलने की भी संभावना है। मोदी छठी बार जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपजापानशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट