लाइव न्यूज़ :

PM Modi Russia Visit live Updates: आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, वो पूरा करता है, कई टारगेट में 3 का अंक छाया, भारतीय समुदाय को संबोधित करते पीएम मोदी बोले, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 9, 2024 13:25 IST

PM Modi Russia Visit live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 साल देश ने विकास का ‘ट्रेलर’ देखा जबकि आने वाले 10 साल तेज वृद्धि के होंगे तथा भारत की नयी गति दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi Russia Visit live Updates: दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है।PM Modi Russia Visit live Updates: भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वे साफ-साफ देख पा रहे हैं।PM Modi Russia Visit live Updates: वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि में 15 प्रतिशत योगदान कर रहा है।

PM Modi Russia Visit live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की यात्रा पर है। भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है। सरकार का एक लक्ष्य है। तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। आप सब जानते हैं कि आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, वो पूरा करके ही रहता है। आज भारत वो देश है, जो चंद्रयान को चंद्रमा पर वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका। आज भारत वो देश है, जो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबसे रिलायबल मॉडल दुनिया को दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आज भारत वो देश है, जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 2014 में देश में बस कुछ सौ स्टार्टअप थे, आज इनकी संख्या लाखों में है। आज भारत वो देश है, जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फ़ाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है। यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि 'भारत बदल रहा है।' भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं। भारत बदल रहा है। क्योंकि... भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है।

140 करोड़ भारतीय अब विकसित देश बनने का सपना देख रहे हैं। आज 140 करोड़ भारतीय हर क्षेत्र में सबसे आगे निकलने की तैयारी में जुटे रहते हैं। आप सभी ने देखा है, हम अपनी अर्थव्यवस्था को सिर्फ कोविड संकट से ही बाहर निकालकर ही नहीं लाए, बल्कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे मजबूत इकोनॉमी में से एक बना दिया।

आपने भी हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में भारत की विजय को सेलिब्रेट किया होगा। वर्ल्ड कप को जीतने की असली स्टोरी, जीत की यात्रा भी है। आज का युवा और आज का युवा भारत आखिरी बॉल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता है। विजय उन्हीं के चरण चूमती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते हैं।

चुनाव के दौरान मैं कहता था कि बीते 10 सालों में भारत ने जो विकास किया है, वो तो सिर्फ एक ट्रेलर है। आने वाले 10 साल और भी FAST GROWTH के होने वाले हैं। भारत की नई गति, दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी। मुझे खुशी है कि Global Prosperity को नई ऊर्जा देने के लिए भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

यहां मौजूद आप सभी लोग भारत और रूस के संबंधों को नई ऊंचाई दे रहे हैं। आपने अपनी मेहनत और ईमानदारी से रूस के समाज में अपना योगदान दिया है। रूस शब्द सुनते ही...हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है... भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त।

रूस में सर्दी के मौसम में TEMPERATURE कितना ही MINUS में नीचे क्यों न चला जाए... भारत-रूस की दोस्ती हमेशा PLUS में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता MUTUAL TRUST और MUTUAL RESPECT की मज़बूत नींव पर बना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनरूसअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट