लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह कोविड-19 टीकाकरण की बढ़ी हुई गति पर संतोष व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि इस गति को आगे भी बनाए रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अभियान का विस्तार करने के प्रयासों में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

टीकाकरण अभियान की प्रगति पर शीर्ष अधिकारियों के साथ मोदी द्वारा आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने एक बयान में कहा कि पिछले छह दिनों में 3.77 करोड़ खुराक दी गई। इसमें कहा गया है कि देश के 128 जिलों में 45 वर्ष से अधिक की आबादी के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है और 16 जिलों में इस आयु वर्ग के 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, ‘‘ छह दिनों में 3.77 करोड़ खुराक दी गई जो मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है।’’ मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ काम करने का भी निर्देश दिया कि जांच की गति कम न हो क्योंकि यह संक्रमण का पता लगाने और इसे रोकने के लिए महत्त्वपूर्ण हथियार है।

पीएमओ ने कहा कि मोदी ने टीकाकरण अभियान में गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे टीकाकरण के लिए लोगों तक पहुंचने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं।

पीएमओ ने बताया कि मोदी को वैश्विक स्तर पर कोविन मंच में बढ़ती दिलचस्पी के बारे में भी बताया गया। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कोविन मंच के रूप में भारत की समृद्ध तकनीकी विशेषज्ञता के साथ सभी देशों की मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर मोदी को एक विस्तृत प्रस्तुति दी और उन्हें आयु-वार टीकाकरण कवरेज के बारे में जानकारी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब