लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 19:31 IST

मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू से सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा, नाइजीरिया द्वारा 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किए जाने पर मुझे बहुत गर्व है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी को ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित कियावह इस सम्मान को पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गएपीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत-नाइजीरिया की मैत्री को समर्पित किया

अबुजा: नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया। इसके साथ ही, वह इस सम्मान को पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए। मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू से सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा, “नाइजीरिया द्वारा 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किए जाने पर मुझे बहुत गर्व है। मैं इसे बड़ी विनम्रता से स्वीकार करके भारत की 140 करोड़ आबादी तथा भारत-नाइजीरिया की मैत्री को समर्पित करता हूं।” 

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए नाइजीरिया की सरकार और जनता को धन्यवाद दिया। यह किसी देश द्वारा मोदी को दिया गया 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। मोदी ने कहा कि भारत और नाइजीरिया के बीच संबंध आपसी सहयोग, सद्भावना और सम्मान पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, "गतिशील अर्थव्यवस्थाओं वाले दो जीवंत लोकतांत्रिक देशों के रूप में हम दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।" 

मोदी से पहले महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य व्यक्ति थीं, जिन्हें 1969 में ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया गया था। मोदी ने कहा कि नाइजीरियाई नेताओं के साथ बैठकों के दौरान उन्होंने आपसी सहयोग को और मजबूत व व्यापक बनाने पर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, कृषि, सुरक्षा, फिनटेक, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में नयी संभावनाएं तलाशी गईं। मोदी ने कहा कि अफ्रीका में नाइजीरिया की बहुत बड़ी और सकारात्मक भूमिका है तथा अफ्रीका के साथ घनिष्ठ सहयोग भारत के लिए उच्च प्राथमिकता रहा है। 

उन्होंने कहा, "भारत और नाइजीरिया, दोनों देशों तथा पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लोगों की समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। हम निकट समन्वय में काम करते हुए वैश्विक दक्षिण के हितों और प्राथमिकताओं को महत्व देंगे।" 

मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत नाइजीरिया के राष्ट्रपति टिनुबू के निमंत्रण पर नाइजीरिया में हैं। यह यात्रा 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री के रविवार को नाइजीरिया पहुंचने पर मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

उन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा शहर की प्रतीकात्मक ‘चाबी’ भेंट की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह ‘चाबी’ प्रधानमंत्री पर नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और उनके प्रति सम्मान को प्रदर्शित करती है।’’ मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अबुजा से ब्राजील जाएंगे। इसके बाद वह गुयाना की यात्रा करेंगे।

खबर - भाषा एजेंसी

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल