लाइव न्यूज़ :

PM MODI Addresses UN General Debate 79th Session: 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी!, जानिए 24 से 30 सितंबर तक शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2024 11:23 IST

PM MODI Addresses UN United Nations General Debate 79th Session: पिछले महीने ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मोदी ने इससे पहले सितंबर 2021 में वार्षिक उच्च स्तरीय यूएनजीए सत्र को संबोधित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देPM MODI Addresses UN United Nations General Debate 79th Session: सितंबर 2021 में वार्षिक उच्च स्तरीय यूएनजीए सत्र को संबोधित किया था। PM MODI Addresses UN United Nations General Debate 79th Session: वैश्विक डिजिटल समझौता और भविष्य की पीढ़ियों संबंधी घोषणा शामिल होगी। PM MODI Addresses UN United Nations General Debate 79th Session: 20-21 सितंबर को कार्यवाही दिवस तथा 22-23 सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

PM MODI Addresses UN United Nations General Debate 79th Session:संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संभवत: 26 सितंबर को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की उच्च स्तरीय आम बहस 24 से 30 सितंबर तक होगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा सोमवार को जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची के अनुसार, भारत के ‘‘राष्ट्राध्यक्ष’’ 26 सितंबर की दोपहर में उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। यह अंतिम सूची नहीं है। संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय सत्र से पहले के सप्ताहों में वक्ताओं की अद्यतन अनंतिम सूची जारी करता है, ताकि नेताओं, मंत्रियों और राजदूतों की उपस्थिति, कार्यक्रम और उनके बोलने के समय में हुए हर प्रकार के बदलाव की जानकारी दी जा सके।

ब्राजील इस चर्चा में परंपरागत रूप से प्रथम वक्ता होता है। वह 24 सितंबर को अपने संबोधन के साथ उच्च स्तरीय सत्र की शुरुआत करेगा। उसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पिछले महीने ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मोदी ने इससे पहले सितंबर 2021 में वार्षिक उच्च स्तरीय यूएनजीए सत्र को संबोधित किया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस आम बहस शुरू होने से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष सभा को संबोधित करेंगे। गुतारेस इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महत्वाकांक्षी ‘समिट फॉर फ्यूचर’ (भविष्य का शिखर सम्मेलन) भी आयोजित कर रहे हैं जिसके तहत 20-21 सितंबर को कार्यवाही दिवस तथा 22-23 सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। विश्व के नेता भविष्य से जुड़े समझौते को अपनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एकत्रित होंगे, जिसमें एक वैश्विक डिजिटल समझौता और भविष्य की पीढ़ियों संबंधी घोषणा शामिल होगी।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, ‘‘यह शिखर सम्मेलन एक उच्च स्तरीय आयोजन है, जो विश्व नेताओं को एक साथ लाकर इस बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाने का काम करेगा कि हम कैसे वर्तमान को बेहतर कर सकते हैं और कैसे भविष्य की सुरक्षा कर सकते हैं।’’

टॅग्स :United Nations General AssemblyNarendra Modiसंयुक्त राष्ट्रUnited Nations
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात