लाइव न्यूज़ :

शरीफ पर बोले पीएम इमरान- कोई किसी की जिंदगी की गारंटी नहीं ले सकता, मिल रहीं बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं

By भाषा | Updated: October 28, 2019 20:42 IST

21 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती शरीफ की रविवार को तबीयत फिर से बिगड़ गई और उनका प्लेटलेट 45 हजार से गिरकर 20 हजार पर आ गया है। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज के जीवन को लेकर आश्वासन मांगने पर खान ने कहा कि इंसान सिर्फ कोशिश कर सकता है।कोई अपने जीवन की गारंटी नहीं दे सकता तो किसी और के जीवन की कैसे दे सकता है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मुहैया कराई जा रहीं चिकित्सा सुविधाओं को बेहतरीन करार देते हुए सोमवार को कहा कि कोई किसी की जिंदगी की गारंटी नहीं ले सकता।

मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई है। 21 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती शरीफ की रविवार को तबीयत फिर से बिगड़ गई और उनका प्लेटलेट 45 हजार से गिरकर 20 हजार पर आ गया है। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक इमरान ने पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में एक कार्यक्रम में कहा कि शौकत खानम अस्पताल (जहां शरीफ भर्ती हैं) के सीईओ के साथ-साथ देश के शीर्ष चिकित्सकों को शरीफ की चिकित्सा के लिये भेजा गया है।

पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा नवाज के जीवन को लेकर आश्वासन मांगने पर खान ने कहा कि इंसान सिर्फ कोशिश कर सकता है और कोई अपने जीवन की गारंटी नहीं दे सकता तो किसी और के जीवन की कैसे दे सकता है। 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट