लाइव न्यूज़ :

क्यूबा में उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया यात्री विमान, 100 से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 19, 2018 05:25 IST

क्यूबा के सरकारी एयरवेज द्वारा संचालित बोइंग-737 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Open in App

हवाना, 18 मईः हवाना के जोस मार्टी हवाई अड्डे पर आज उड़ान भरने के तुरंत बाद क्यूबा के सरकारी एयरवेज का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 104 यात्री सवार थे। सरकारी एजेंसी प्रेनसा लातिना ने खबर दी कि क्यूबा के सरकारी एयरवेज द्वारा संचालित बोइंग-737 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान राजधानी से पूर्वी शहर होलगुइन जा रहा था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस दुर्घटना में 100 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। विमान पूरी तरह से नष्ट हो चुका है।

अग्निशमनकर्मी और अन्य बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं लेकिन किसी के बचे होने की संभावना बहुत कम ही है।क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुल डियाज कानेल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि विमान में 104 यात्रियों के अलावा चालक दल के नौ सदस्य थे। विमान राजधानी से होलगुन शहर जा रहा था।

शुरुआती खबरों के मुताबिक प्लेन एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त है। उससे आग की लपटें उठ रही थी। मौके पर अग्निशमक दल के लोग पहुंच गए हैं। यह विमान क्यूबाना एयरलाइन्स का था। क्यूबाना एयरलाइन्स ने पिछले महीने ही अपने कुछ पुराने विमानों को मकैनिकल समस्याओं के चलते उड़ान से बाहर किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :विमान दुर्घटनाक्यूबा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत