लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद बोले पीयूष गोयल- मुक्त व्यापार समझौता को लेकर पटरी पर है बातचीत, करना होगा इंतजार

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 21, 2022 08:44 IST

ब्रिटेन में राजनितिक उथल-पुथल के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर ब्रिटेन के साथ भारत की बातचीत पूरी तरह से पटरी पर है और ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद गुरुवार को पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रस ने कहा कि वह पिछले महीने उन्हें मिले जनादेश का पालन नहीं कर पा रहीं और इस तरह केवल 45 दिन का उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।

नई दिल्ली: ब्रिटेन में राजनितिक उथल-पुथल के बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर ब्रिटेन के साथ भारत की बातचीत पूरी तरह से पटरी पर है। उन्होंने ये भी कहा कि ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने गुरुवार को इस्तीफा दिया। 

ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर गोयल ने कहा, "हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या वहां नेतृत्व का जल्द परिवर्तन होता है या पूरी प्रक्रिया चलेगी। देखते हैं सरकार में कौन आता है और क्या कहता है। इसके बाद ही हम यूके के साथ रणनीति तैयार कर पाएंगे। ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद गुरुवार को पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दिया।

ट्रस ने कहा कि वह पिछले महीने उन्हें मिले जनादेश का पालन नहीं कर पा रहीं और इस तरह केवल 45 दिन का उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के राष्ट्रीय निर्यात शिखर सम्मेलन के मौके पर गोयल ने कहा, "यूके में पूरे बोर्ड के राजनेताओं और व्यवसायों ने माना कि उनके लिए भी भारत के साथ एक एफटीए करना बहुत महत्वपूर्ण है...जो अच्छी तरह से ट्रैक पर है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यापार समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होना चाहिए। यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदे की स्थिति होनी चाहिए। जब तक दोनों देश संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक समझौता नहीं होगा। गोयल ने कहा, "इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि ब्रिटेन, कनाडा, यूरोपीस संघ के साथ हमारे एफटीए की जल्द ही घोषणा कर सकते हैं। सब पर अच्छे से काम चल रहा है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पीयूष गोयललिज ट्रसब्रिटेनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता