लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन बाढ़-भूस्खलनः 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बाढ़ आने, पेड़ उखड़ने, भूस्खलन और करंट लगने से 25 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:05 IST

Philippine floods and landslides: उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा यह तूफान अब कमजोर हो रहा है और शुक्रवार सुबह इसके प्रभाव से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Open in App
ठळक मुद्देगत सप्ताहांत से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबरें मिली हैं।‘को-मे’ से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।तटरक्षक कर्मियों, दमकल कर्मियों और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

Philippine floods and landslides: फिलीपीन में खराब मौसम के कारण अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है और बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को निकाला गया है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में उष्टकटिबंधीय तूफान से मौसम की स्थिति और बिगड़ गयी है। तूफान ‘को-मे’ ने बृहस्पतिवार रात को पंगासिनान प्रांत के अग्नो कस्बे में दस्तक दी और इस दौरान 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा यह तूफान अब कमजोर हो रहा है और शुक्रवार सुबह इसके प्रभाव से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

 

आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों को गत सप्ताहांत से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबरें मिली हैं जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत अचानक बाढ़ आने, पेड़ उखड़ने, भूस्खलन और करंट लगने के कारण हुई है। आठ अन्य लोग लापता हैं। ‘को-मे’ से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सरकार ने शुक्रवार को तीसरे दिन महानगर मनीला में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है और उत्तरी लुजोन क्षेत्र में 35 प्रांतों में कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में लोगों को बचाने के लिए हजारों सैन्य कर्मियों, पुलिस, तटरक्षक कर्मियों, दमकल कर्मियों और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

टॅग्स :बाढ़फिलीपींस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

भारतTyphoon Kalmaegi: 241 लोगों की मौत, 127 लोग लापता, 20 लाख लोग प्रभावित और 5.6 लाख ग्रामीण विस्थापित, आपातकाल की घोषणा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा