लाइव न्यूज़ :

टीके बरबाद करने के आरोपी फार्मासिस्ट को तीन साल की सजा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 11:01 IST

Open in App

मिलवॉकी, नौ जून (एपी) कोविड-19 टीके की 500 से अधिक खुराकों को बरबाद करने वाले, विस्कोंसिन के एक पूर्व फार्मासिस्ट को मंगलवार को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई। स्टीवन ब्रांडेनबर्ग (46) ने उपभोक्ता उत्पाद में छेड़छाड़ करने के प्रयास का अपना दोष फरवरी में स्वीकार किया था।

ब्रांडेनबर्ग ने माना था कि मिलवॉकी के उत्तर में स्थित ऑरोरा मेडिकल सेंटर में उसने मॉडर्ना के टीकों को कई घंटे तक रेफ्रिजरेटर से बाहर रखा था। सजा मिलने से पहले एक बयान में उसने कहा कि वह ‘‘बहुत शर्मिंदा’’ है तथा जो कुछ उसने किया, उसकी जिम्मेदारी लेता है। मिलवॉकी जर्नल सेंटीनेल में बताया गया है कि फार्मासिस्ट ने अपने सहकर्मियों, परिवार और समुदाय से अपने कृत्य के लिए माफी मांगी।

ऑरोरा ने बताया कि बेकार किए गए ज्यादातर टीकों को नष्ट कर दिया गया हालांकि तब तक 57 लोगों को इनमें से कुछ टीके लगाए जा चुके थे। माना जा रहा है कि ये खुराकें अब भी प्रभावी हैं। लेकिन इन्हें लेकर कई सप्ताह तक चली अनिश्चितता की स्थिति से टीका लेने वाले चिंतित हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल