लाइव न्यूज़ :

फाइजर ने अपने कोविड-19 रोधी टीके को बच्चों के लिये सुरक्षित बताया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 मार्च (एपी) दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने बुधवार को कहा कि उसका कोविड-19 टीका 12 साल तक के बच्चों के लिये भी सुरक्षित है। कंपनी की इस घोषणा को इस आयु वर्ग के बच्चों के स्कूल जाने से पहले उनके टीकाकरण की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।

कई देशों में ऐसे व्यस्कों को कोविड-19 टीकों की खुराकें दी जा रही है, जो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में अति संवेदनशील हैं। फाइजर का टीका 16 साल या उससे अधिक आयु के लोगों को लगाने की अनुमति है। लेकिन महामारी को रोकने के लिये सभी आयुवर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही इससे कम से कम बड़ी कक्षाओं के छात्रों के स्कूल जाने का रास्ता साफ हो सकता है।

फाइजर ने बताया कि 12 से 15 साल के 2,260 अमेरिकियों पर किये गए अध्ययन के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार टीके की पूरी खुराकें ले चुके इनमें से किसी भी बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का कोई मामला सामने नहीं आया।

यह एक लघु अध्ययन है, जिसे अभी प्रकाशित नहीं किया गया है।

कंपनी ने कहा कि किशोरों की तुलना में बच्चों पर इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव देखने को मिले थे। मुख्य नकारात्मक प्रभावों में बुखार, ठंड लगना, थकान इत्यादि शामिल हैं। ये प्रभाव विशेष रूप से टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद सामने आए थे।

कंपनी ने कहा कि यह अध्ययन दो साल तक जारी रहेगा ताकि दीर्घकालिक सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके।

बोस्टन कॉलेज के डॉक्टर फिलिप जे लैंड्रिगन ने कहा कि अध्ययन परिणाम साहस बढ़ाने वाले हैं।

इस अध्ययन में शामिल रहे लैंड्रिगन ने कहा, ''बच्चों को मास्क पहनने और भौतिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन कराना बहुत मुश्किल होता है। लिहाजा कोई ऐसी चीज मिलना जिससे उन्हें अति सुरक्षित रखा जा सके, हम सबके लिये अच्छी बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल