लाइव न्यूज़ :

आज एक्ट्रेस मेगन के हो जाएंगे प्रिंस हैरी, इस खास वजह से तोहफे में 'सांड़' देगा PETA

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 19, 2018 05:18 IST

PETA इंडिया ने मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी में एक खास 'मेरी' गिफ्ट देने का फैसला किया है।

Open in App

मुंबई, 19 मईः प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्कल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शाही शादी को लेकर दुनिया भर में उत्साह है। भारत में जानवरों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन PETA ने भी इस जोड़े को एक खास तोहफा देने का फैसला किया है। दरअसल, प्रिंस हैरी और मेगन को एक सांड देंगे जिसका नाम 'मेरी' रखा गया है। 'मेरी' नाम मेगन और हैरी से मिलकर बना है।

मेरी फिलहाल महाराष्ट्र के एक पशुपालन घर में है। इसे पिछले दिनों पेटा के सदस्यों ने बचाया था जब इसके गले पर गहरे चोट के निशान थे। एएनआई से बात करते हुए पेटा इंडिया के संयुक्त निदेशक सचिन बांगेरा ने कहा कि इस गिफ्ट के जरिए वो लोगों में जानवरों के प्रति हिंसा को लेकर जागरूकता लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमने सांड का नाम प्रिंस हैरी और मर्केल के नाम पर रखा है। बांगेरा के मुताबिक यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है कि सांड को महाराष्ट्र से ब्रिटेन पहुंचाया जाए। इसलिए मेरी की एक तस्वीर फ्रेम करवा के पहुंचा दी जाएगी।  यह शादी विंडसर कासल में मौजूद सेंट चार्ज चैपल चर्च में होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :प्रिंस हैरीपेटा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPETA इंडिया ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी से सर्कस में इस्तेमाल होने वाले असली कुत्तों की जगह रोबो डॉग्स के लिए मांगा डोनेशन

क्राइम अलर्टOn Camera: घरेलू नौकरानी ने बेंगलुरु अपार्टमेंट की लिफ्ट के अंदर पिल्ले को पटक कर मार डाला, सीसीटीवी कैद में क्रूरता

भारतमध्य प्रदेश के सिवनी में आवारा कुत्तों ने 13 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

क्राइम अलर्टViral Video: बेटे को कुत्ते ने काटा तो पिता ने ले ली जान, बेजुबान जानवर का फाड़ा जबड़ा; वीडियो देख दंग रह गए लोग

भारतडॉग लवर्स की बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट ने डॉग्स को टीका लगाकर वापस उसी इलाके में भेजने का किया फैसला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत