लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जन्मे परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा, कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के आगे टेक दिए थे घुटने, जानिए उनसे जुड़ी ये 10 अहम बातें

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 17, 2019 13:42 IST

मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। वह संविधान को भंग करने और 2007 में आपात शासन लगाने के मामले में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को मंगलवार (17 दिसंबर) को इस्लामाबाद की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सु्नाई। वह इस समय दुबई में रह रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को मंगलवार (17 दिसंबर) को इस्लामाबाद की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सु्नाई। बताया जा रहा है 76 वर्षीय परवेज मुशर्रफ आए दिन बीमार रहते हैं और वह इस समय दुबई में रह रहे हैं। उनके खिलाफ राजद्रोह मामले पर अदालत ने पिछले महीने फैसला सुरक्षित रखा था। आइए आपको बताते हैं मुशर्रफ का राजनीतिक सफर व उनसे जुड़ी 10 अहम बातें...

1- भारत के विभाजन से पहले दिल्ली के दरियागंज में मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त, 1943 को हुआ था। उनका परिवार विभाजन के बाद कराची चला गया और वहीं बस गया। 

2- मुशर्रफ ने 1999 में नवाज शरीफ की लोकतान्त्रिक सरकार का तख्ता पलट किया था। इसके बाद वे राष्ट्रपति भी बने। 

3- उन्होंने 20 जून, 2001 से लेकर 18 अगस्त, 2008 तक पाकिस्तान की कमान संभाली।

4- सबसे बड़ी बात ये है कि अप्रैल से जून 1999 तक भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था। इस दौरान के मुशर्रफ ही पाकिस्तान के सेना-प्रमुख थे। 

5- भारत की सेना ने उन्हें घुटने टेकने को मजूब कर दिया था और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। 

6- मुशर्रफ को दुनिया के 10 बड़े तानाशाहों में से एक गिना जाता है। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख ने देश में साल 2007 में आपातकाल घोषित कर दिया था। 

7- पाक की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या दिसम्बर 2007 में रावलपिंडी की एक चुनावी रैली के बाद आत्मघाती हमले में हुई थी। 

8- मुशर्रफ पर आरोप लगे कि उन्होंने बेनजीर को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई, जिसकी वजह से उनकी हत्या की गई। 

9- मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। वह संविधान को भंग करने और 2007 में आपात शासन लगाने के मामले में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 76 वर्षीय मुशर्रफ उपचार के लिए दुबई गए थे लेकिन तब से सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर लौटे नहीं। 

10- मुशर्रफ के वकीलों ने याचिका दायर कर लाहौर उच्च न्यायालय को बताया था कि कि विशेष अदालत में सुनवाई पर तब तक रोक लगाई जाए जब तक कि उच्च न्यायालय पहले से लंबित याचिका पर फैसला न दे दे। 

टॅग्स :परवेज मुशर्रफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत