लाइव न्यूज़ :

स्वदेश लौटे कई सीरियाई शरणार्थियों पर अत्याचार जारी: एमनेस्टी इंटरनेशनल

By भाषा | Updated: September 7, 2021 09:31 IST

Open in App

बेरूत, सात सितंबर (एपी) ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वदेश लौटे कई सीरियाई शरणार्थियों को सीरियाई सुरक्षा बलों ने या तो हिरासत में ले लिया या वे गायब हो गए या उन्हें यातना दी जा रही है....जिससे साबित होता है कि देश के किसी भी हिस्से में लौटना अब भी सुरक्षित नहीं है।

‘यू आर गोविंग टू यॉर डेथ’ (तुम अपनी मौत के लिए जा रहे हो) शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में मानवाधिकार समूह ने 2017 से 2021 के बीच सीरियाई खुफिया अधिकारियों द्वारा देश लौटे 66 लोगों पर अत्याचार की जानकारी दी, जिसमें 13 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से पांच लोगों की हिरासत में मौत भी हो चुकी है, जबकि लापता 17 लोगों का अब भी कोई पता नहीं है ।

रिपोर्ट में कई देशों के उन दावों का खंडन किया गया है, जिन्होंने सीरिया के कुछ हिस्सों को अब वापस लौटने के लिए सुरक्षित बताया है। इसमें संरक्षण पर प्रतिबंधित लगाने और शरणार्थियों को सीरिया लौटने के लिए मजबूर करने के लिए डेनमार्क, स्वीडन और तुर्की की आलोचना की गई। लेबनान और जॉर्डन की भी आलोचना रिपोर्ट में की गई, जिनके पास प्रति व्यक्ति सीरियाई शरणार्थियों की संख्या सबसे अधिक है।

‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ में शरणार्थी एवं प्रवासी अधिकारों की शोधकर्ता मैरी फॉरेस्टियर ने कहा, ‘‘ सीरिया के अब सुरक्षित होने का दावा करने वाली कोई भी सरकार जानबूझकर जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर रही है, जिससे शरणार्थियों को एक बार फिर अपनी जान का डर सता रहा है।’’

उन्होंने कहा कि जबकि सीरिया के अधिकांश हिस्सों में सैन्य शत्रुता कम तो हो गई है, लेकिन सीरियाई सरकार की ‘‘गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन की प्रवृत्ति नहीं।’’

गौरतलब है कि सीरियाई सरकार और उसके प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समर्थक रूस ने सार्वजनिक रूप से शरणार्थियों से घर लौटने का आह्वान किया है और पश्चिमी देशों के सीरिया को अब भी असुरक्षित ना बताने वाले दावे को हतोत्साहित करने वाला बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल