लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने लीबिया में 3,800 वैतनिक सीरियाई लड़ाकों को भेजा: पेंटागन रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 18, 2020 15:28 IST

पेंटागन रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की ने इस साल के पहले तीन महीनों में 3,500 से 3,800 वैतनिक सीरियाई लड़ाकों को लीबिया भेजा है। लीबिया में रूस के बढ़ते प्रभाव से चिंतित अमेरिकी सेना ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे तुर्की ने इस साल के पहले तीन महीनों में 3,500 से 3,800 वैतनिक सीरियाई लड़ाकों को लीबिया भेजा। लीबिया में रूस के बढ़ते प्रभाव से चिंतित अमेरिकी सेना ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा विभाग के महानिरीक्षक की एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की ने इस साल के पहले तीन महीनों में 3,500 से 3,800 वैतनिक सीरियाई लड़ाकों को लीबिया भेजा। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आयी है जब तेल संपन्न लीबिया में संघर्ष एक क्षेत्रीय छद्म युद्ध में बदल गया है जिसमें विदेशी शक्तियां हथियार और किराये के सैनिक भेज रही हैं।

लीबिया में रूस के बढ़ते प्रभाव से चिंतित अमेरिकी सेना ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रूस के सैकड़ों सैनिकों ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर कब्जा जमाने के एक अभियान का समर्थन किया है। अफ्रीका में आतंकवाद के खिलाफ अभियानों पर यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुई।

इसमें कहा गया है कि तुर्की ने लीबिया के कमांडर खलीफा हफ्तार के खिलाफ लड़ रहे किराये के हजारों लड़ाकों को वेतन दिया और उन्हें नागरिकता की पेशकश दी। लड़ाकों के चरमपंथियों से संबंधों की खबरों के बावजूद इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सेना को ऐसे कोई सबूत नहीं मिले जिससे पता चले कि किराये के लड़ाकों का संबंध आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट या अल-कायदा से है।

इसमें कहा गया है कि इन लड़ाकों के किसी विचारधारा या राजनीति के बजाय वित्तीय पैकेज से प्रेरित होने की अधिक संभावना है। रिपोर्ट में अमेरिका अफ्रीका कमान के हवाले से कहा गया है कि तुर्की के समर्थन वाले 300 सीरियाई लड़ाके अप्रैल की शुरुआत में लीबिया पहुंचे। महानिरीक्षक ने कहा कि तुर्की ने इस साल के शुरुआती महीनों के दौरान तुर्की के सैनिकों को तैनात किया जिनकी तादाद अभी मालूम नहीं है। 

टॅग्स :तुर्कीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा