लाइव न्यूज़ :

Pentagon Leak: एफबीआई ने 21 वर्षीय यूएस एयर नेशनल गार्ड को किया गिरफ्तार, खुफिया दस्तावेज लीक करने का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 11:46 IST

ये गिरफ्तारी दस्तावेज के लीक होने के हफ्ते भर बाद हुई है। जानकारी के अनुसार, उसके द्वारा लीक किए गए दस्तावेजों से यूक्रेन में युद्ध के बारे में खुफिया जानकारी और सहयोगियों पर अमेरिका की जासूसी का खुलासा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के खुफिया दस्तावेज लीक होने के मामले में एक गिरफ्तार एफबीआई ने 21 वर्षीय शख्स को किया गिरफ्तार शख्स ने ऑनलाइन अमेरिकी दस्तावेजों को लीक कर दिया था

मैसाचुसेट्स: अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के खुफिया दस्तावेजों को ऑनलाइन लीक करने के मामले की खबरें दुनियाभर की मीडिया में छाई हुई हैं। मामले में एफबीआई ने गुरुवार को यूएस एयर नेशनल गार्ड के एक 21 वर्षीय सदस्य जैक टिक्सेरा को गिरफ्तार कर लिया है।

उन पर पेंटागन के खुफिया दस्तावेजों को ऑनलाइ लीक करने का आरोप है। आरोपी को मैसाचुसेट्स के डिटन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जैक पर आरोप है कि उन्होंने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है। 

ये गिरफ्तारी दस्तावेज के लीक होने के हफ्ते भर बाद हुई है। जानकारी के अनुसार, उसके द्वारा लीक किए गए दस्तावेजों से यूक्रेन में युद्ध के बारे में खुफिया जानकारी और सहयोगियों पर अमेरिका की जासूसी का खुलासा हुआ।

गौरतलब है कि जैक टिक्सेरा मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड में बतौर एयरमैन केप कोड के ओटिस एयर नेशनल गार्ड बेस में तैनात था। वह अमेरिकी सेना में साइबर ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्पेशलिस्ट के पद पर था और यह पद आईटी विशेषज्ञ के बराबर है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैक एक प्राइवेट डिस्कॉर्ड सेंट्रल का सक्रिय सदस्य था और यह एक ऑनलाइ गेमर्स का ग्रुप है। इस ग्रुप में औसतन किशोर और युवा ही शामिल है। आरोप है कि जैक ने इसी ग्रुप में दस्तावेज को ऑनलाइन लीक कर दिया, जिसके बाद ये विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो गया। 

जानकारी के अनुसार, लीक हुए दस्तावेजों में अमेरिका की कई खुफिया जानकारी बाहर आने के कारण उनकी जबकर फजीहत हो रही है। इन दस्तावेजों में यूक्रेन युद्ध को लेकर ऐसी जानकारी लीक हुई है जिसमें नाटो देश किस तरह मदद देंगे और हथियारों की आपूर्ति कैसे होगी इन सभी जानकारी दी गई थी।

दस्तावेजों के लीक होने के कारण इतनी संवेदनशील जानकारी बाहर आने के बाद अमेरिकी प्रशासन के ऊपर कई सवाल खड़े हो रहे ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :USएफबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल