लाइव न्यूज़ :

मध्य पूर्व में अमेरिकी हवाई हमलों में हजारों की मौत के लिए घटिया खुफिया कार्रवाई जिम्मेदार, पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा

By विशाल कुमार | Updated: December 19, 2021 11:07 IST

नागरिकों के हताहत होने की 1,300 से अधिक रिपोर्टों को कवर करने वाले गोपनीय दस्तावेजों का एक संग्रह लक्षित बमों से लड़े गए युद्ध को लेकर सरकार की रणनीति को रेखांकित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य पूर्व में अमेरिकी हवाई युद्धों को बेहद ही घटिया खुफिया कार्रवाई के रूप में दर्ज किया गया है।पेंटागन रिपोर्ट में कहा गया कि पारदर्शिता और जवाबदेही के वादे लगातार कम होते जा रहे हैं।गलत काम की जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा विभाग के प्राप्त नए दस्तावेजों से पता चलता है कि मध्य पूर्व में अमेरिकी हवाई युद्धों को बेहद ही घटिया खुफिया कार्रवाई के रूप में दर्ज किया गया है और इसके परिणामस्वरूप वहां कई बच्चों सहित हजारों नागरिक मारे गए।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकों के हताहत होने की 1,300 से अधिक रिपोर्टों को कवर करने वाले गोपनीय दस्तावेजों का एक संग्रह लक्षित बमों से लड़े गए युद्ध को लेकर सरकार की रणनीति को रेखांकित करता है।

इसमें कहा गया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही के वादे लगातार कम होते जा रहे हैं। एक भी ऐसा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया जिसमें गलत काम की जांच की गई हो या अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई हो।

कई मामले पहले भी रिपोर्ट किए जा चुके हैं, लेकिन इसने कहा कि इसकी जांच से पता चला है कि नागरिकों की मौतों की संख्या कई सौ तक कम दर्ज की गई थी।

जिन तीन मामलों का इसमें हवाला दिया गया उसमें से एक मामले में 19 जुलाई, 2016 को सीरिया में 85 आईएस लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया गया था जबकि 120 किसानों और अन्य गांव वाले मारे गए थे।

नवंबर, 2015 में इराक में गलत पहचान के कारण एक बच्चे को मार दिया गया था जबति अगस्त में काबुल में अमेरिका ने जिन बम भरे वाहन को उड़ाने का दावा किया था उसमें बच्चे सहित एक परिवार के 10 सदस्य थे।

टॅग्स :PentagonAmericaअफगानिस्तानसीरियाइराकIraq
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."