लाइव न्यूज़ :

पेंसिल्वेनिया की शीर्ष अदालत ने निचली अदालत के चुनाव प्रमाणीकरण संबंधी आदेश को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 29, 2020 09:45 IST

Open in App

हैरिसबर्ग, 29 नवंबर (एपी) अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य की शीर्ष अदालत ने प्रांत में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन की जीत को लेकर रिपब्लिकन नेताओं द्वारा दायर ताजा मुकदमे में राष्ट्रपति चुनाव संबंधी प्रमाणीकरण की आगे की प्रक्रिया को रोकने के निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया।

अदालत ने शनिवार को सर्वसम्मति से लिए फैसले में तीन दिन पुराने आदेश को पलटते हुए कहा कि मुकदमा पेंसिल्वेनिया में ईमेल या डाक के जरिए मतदान संबंधी चुनाव को चुनौती देने की अनुमति देने वाले कानून के महीनों बाद दायर किया गया।

राज्य के अटॉर्नी जनरल एवं डेमोक्रेटिक नेता जोश शापिरो ने अदालत के आदेश को ‘‘लोकतंत्र की एक और जीत’’ बताया।

रिपब्लिकन नेता माइक केली के नेतृत्व में दायर किए गए इस मुकदमे में राज्य में ईमेल या डाक के जरिए मतदान संबंधी कानून को असंवैधानिक बताते हुए इसे चुनौती दी गई थी।

न्यायाधीश पैट्रिसिया मैकलॉग ने चुनाव को लेकर जारी प्रमाणीकरण प्रक्रिया पर बुधवार को रोक लगाने का आदेश दिया था।

इससे एक दिन पहले गर्वनर टॉम वोल्फ ने कहा था कि उन्होंने पेंसिल्वेनिया में जो बाइडन को को राष्ट्रपति पद के चुनाव का विजेता प्रमाणित किया है। इस राज्य में बाइडन ने ट्रंप को 80,000 मतों के अंतर से हराया, जबकि 2016 में ट्रंप ने इस राज्य में जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें