लाइव न्यूज़ :

Pelicot rape trial: पत्नी को बेहोश कर अजनबी से बलात्कार कराया?, गिसेले पेलिकॉट के पूर्व पति डोमिनिक को 20 साल की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2024 16:09 IST

Pelicot rape trial: अजनबी लोगों को बुलाकर गिसेले का बलात्कार करवा सके और पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो बना सके।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी को नशीली दवाओं की मदद से बेहोशी की हालत में रखा।डोमिनिक पेलिकॉट भी शामिल है, जो गिसेले का पूर्व पति है।पीठ मामले में चार दर्जन से अधिक पुरुषों के खिलाफ फैसला सुनाई।

Pelicot rape trial: फ्रांस की एक अदालत ने देश के सनसनीखेज बलात्कार मामले में बृहस्पतिवार को गिसेले पेलिकॉट के पूर्व पति को बलात्कार और उसके खिलाफ अन्य सभी आरोपों में दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई। अदालत ने मामले में गिसेले का यौन उत्पीड़न करने वाले 50 अन्य आरोपियों को भी दोषी करार दिया। गिसेले के पूर्व पति डोमिनिक पेलिकॉट ने स्वीकार किया है कि उसने कई वर्षों तक अपनी पत्नी को नशीली दवाओं की मदद से बेहोशी की हालत में रखा ताकि वह अजनबी लोगों को बुलाकर गिसेले का बलात्कार करवा सके और पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो बना सके।

इस तरह से करीब एक दशक तक गिसेले का यौन उत्पीड़न किया गया। यह एक ऐसा बर्बर मामला है, जिसने पिछले कई महीनों में देश को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है। एविग्नन की अदालत के मुख्य न्यायाधीश रोजर अराता ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

डोमिनिक पेलिकॉट की उम्र लगभग 72 वर्ष है, ऐसे में उसे बाकी का जीवन सलाखों के पीछे काटना पड़ सकता है। न्यायाधीश ने एक के बाद एक फैसला सुनाते हुए पेलिकॉट के अलावा 50 अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया। इस दौरान गिसेले भी अदालत कक्ष में मौजूद रहीं। डोमिनिक पेलिकॉट के अलावा सभी दोषियों ने गिसेले के साथ बलात्कार और उसका यौन उत्पीड़न किया था।

टॅग्स :फ़्रांसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल