लाइव न्यूज़ :

शांतिपूर्ण, स्थिर अफगानिस्तान क्षेत्र और पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण : विदेश मंत्री कुरैशी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:56 IST

Open in App

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी से अफगानिस्तान में उभरती स्थितियों पर बात की और युद्धग्रस्त देश में समग्र राजनीतिक समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश में शांति एवं स्थिरता पाकिस्तान और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्री वांग ने कुरैशी को फोन किया और दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में उभरती परिस्थितियों पर चर्चा की। कुरैशी ने कहा कि ‘‘वर्तमान स्थिति में अफगान लोगों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना निहायत जरूरी है।’’ उन्होंने कहा कि समग्र राजनीतिक समाधान आवश्यक है जिसके लिए अफगानिस्तान के सभी नागरिकों को मिलकर काम करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुरैशी ने पाकिस्तान और क्षेत्र के लिए शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान को जरूरी बताया। इस परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान ने अफगान शांति प्रक्रिया का समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात