लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया, शांतिपूर्ण प्रदर्शन अच्छे लोकतंत्र की पहचान है

By अनुराग आनंद | Updated: February 4, 2021 10:08 IST

अमेरिकी प्रशासन ने कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए भारत सरकार के कदम का समर्थन किया है। साथ ही कहा है कि भारत सरकार को राजनीतिक दलों व आमलोगों से बात कर इस मामले को सुलझाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रशासन ने आगे कहा कि यह तीनों कानून कृषि क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों के प्रवेश के रास्ते को आसान बनाता है। अमेरिकी सांसद हेली स्टीवंस ने कहा कि मैं भारत में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई से दुखी हूं।एक अन्य अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने कहा कि पूरे भारत में किसान अपनी आजीविका को बचाने के लिए सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

नई दिल्ली:अमेरिका ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसी भी लोकतंत्र की सबसे अच्छी पहचान है।

भारत में चल रहे किसानों के विरोध पर एक सवाल के जवाब में जो बाइडन प्रशासन के विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि सरकार राजनीतिक दलों व किसानों से बातचीत कर इस मतभेद का हल निकाले।

इसके साथ ही अमेरिका ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार के उठाए कदम का अमेरिका स्वागत करता है। अमेरिका का मानना है कि इससे भारत के बाजारों की दक्षता में सुधार होंगे और निजी क्षेत्र के अधिक निवेश को आकर्षित करेंगे।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि सामान्य तौर पर, संयुक्त राज्य अमेरिका ऐसे कदमों का स्वागत करता है जो भारत के बाजारों की दक्षता में सुधार करेंगे और निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करेंगे।

अमेरिकी प्रशासन ने आगे कहा कि यह तीनों कानून कृषि क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों के प्रवेश के रास्ते को आसान बनाता है। यही वजह है कि अमेरिका कृषि क्षेत्र में इस सुधार के लिए भारत सरकार के कदम का समर्थन करता है। 

अमेरिका ने कृषि में प्राइवेट कंपनियों के निवेश बढ़ने को लेकर नए कानून का किया समर्थन-  

अमेरिकी विदेश विभाग ने यह भी कहा कि इससे भारतीय कृषि में निजी निवेश बढ़ेंगे और किसानों के लिए पूरे दुनिया की बाजार खुल जाएगी। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "हम मानते हैं कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किसी भी संपन्न लोकतंत्र की पहचान है और भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी यही कहा है।"

इस बीच, भारत में किसानों के विरोध के समर्थन में कई अमेरिकी सांसद सामने आए। अमेरिकी सांसद हेली स्टीवंस ने कहा कि मैं भारत में नए कृषि सुधार कानूनों का विरोध करने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई से चिंतित हूं।

अमेरिकी सांसदों ने कुछ इस तरह किया किसान आंदोलन का समर्थन-

इसके साथ ही सांसद ने अपने बयान में किसान नेताओं व सरकार को जल्द किसी हल पर पहुंचने की उम्मीद जताई। स्टीवंस ने कहा कि मैं इस स्थिति पर बारीकी से नजर रखना जारी रखूंगी। इस विषय पर देश भर के किसानों का एक साथ जुड़ना बेहद महत्वपूर्ण है और मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जो अपने अधिकारों के लिए राजधानी पहुंच गए हैं।

एक अन्य अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने कहा कि पूरे भारत में अपनी आजीविका को बचाने के लिए किसान सरकार का विरोध कर रहे हैं और सभी किसानों ने शानदार एकजुटता व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारत को अपने मूल लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए, सूचनाओं के मुक्त प्रवाह की अनुमति देनी चाहिए, इंटरनेट को तुरंत बहाल करनी चाहिए और विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए हिरासत में लिए गए सभी पत्रकारों को छोड़ देना चाहिए।

टॅग्स :किसान आंदोलनअमेरिकाभारतदिल्ली पुलिसदिल्लीजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!