लाइव न्यूज़ :

सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तानियों के खिलाफ भारतीय समुदाय की शांति रैली, हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' के लगे नारे

By अंजली चौहान | Updated: March 25, 2023 11:17 IST

भारतीय समुदाय के द्वारा की जा रही शांति रैली के दौरान वहां खालिस्तानी समर्थक भी दिखाई दिए जो खालिस्तानी झंडा लेकर भारतीय वाणिज्य के बाहर थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समुदाय ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास के सामने की शांति रैली शांति रैली में भारतीयों ने वंदे मातरम के नारे लगाए और तिरंगा फहराया खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय दूतावास पर हमले के विरोध में शांति रैली की गई

सैन फ्रांसिस्को: भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर विदेशों में भारतीय वाणिज्य दूतावास में हंगामा करने का मामला तेज हो गया है।

खालिस्तानी समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ किए जाने की घटना के कुछ दिनों बाद ही भारतीय समुदाय के लोगों ने कार्यलय के बाहर इकट्ठा होकर भारत के समर्थन में शांति रैली की है।

विदेशों में भारतीय नागरिकों ने एकजुट होकर कार्यलय के बाहर तिरंगा लहराया और डोल की थाप पर थिरकते हुए 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों की गूंज सुनाई दी। 

भारत की एकता के समर्थन के रूप में सैन फ्रांसिस्को में अपने वाणिज्य दूतावास के बाहर शांति रैली के लिए प्रवासी भारतीयों की भारी भीड़ जमा हुई। खालिस्तानी समर्थकों की आलोचना करते हुए भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने 'वंदे मातरम' और अन्य नारे लगाए और तिरंगे और अमेरिकी झंडों को लेकर नाचते दिखें।

इस दौरान स्थानीय पुलिस ने लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। दरअसल, भारतीय समुदाय के द्वारा की जा रही शांति रैली के दौरान वहां खालिस्तानी समर्थक भी दिखाई दिए जो खालिस्तानी झंडा लेकर भारतीय वाणिज्य के बाहर थे।

एक ओर भारतीय समुदाय के लोग दूसरी तरफ खालिस्तानी समर्थक लोगों के होने से वहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई थी। 

भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान 

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को 19 मार्च को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय वाणिज्य दूतावास की इमारत पर हंगामा किया गया था। इस दौरान समर्थक खालिस्तानी झंडों के साथ पहुंचे और उन्होंने तिरंगे को हटाकर खालिस्तानी झंडा वहां फहरा दिया।

हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने फौरन झंडे को हटा कर तिरंगा फहराया। मगर इस घटना के सामने आने के बाद विदेश में रह रहे भारतीय के अलावा अन्य लोगों ने भी इसकी कड़ी आलोचना करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

इसके कारण ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में खालिस्तान समर्थकों द्वारा तिरंगे को गिराए जाने के खिलाफ लंदन में भारतीय प्रवासियों ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यालय के बाहर एकत्र होकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। 

टॅग्स :San FranciscoभारतIndian EmbassyIndian High Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?