लाइव न्यूज़ :

सत्ता हासिल करने के लिए अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाते हुए दिखे मुशर्रफ, ISI को लेकर भी जताई शर्मिंदगी

By भाषा | Updated: December 29, 2018 17:04 IST

पूर्व सैन्य प्रमुख मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। वह सुरक्षा और स्वास्थ्य वजहों का हवाला देते हुए देश छोड़कर गए और तब से वापस नहीं लौटे। वह 2007 में संविधान को भंग करने के लिए देशद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Open in App

पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ लीक हुई एक वीडियो में कथित तौर पर फिर से सत्ता हासिल करने के लिए अमेरिका से गुप्त समर्थन मांगते दिखे हैं । इसके साथ ही वह अमेरिकी सांसदों को यह बताते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह इस बात से ‘‘शर्मिंदा’’ थे कि आईएसआई का अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के ठिकाने का पता लगाने को लेकर उपेक्षापूर्ण रवैया रहा।

यह मालूम नहीं है कि वीडियो कब बनाई गई। पाकिस्तान के असंतुष्ट स्तंभकार गुल बुखारी द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि आत्म निर्वासित जीवन जी रहे पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह सोचते हैं कि आईएसआई की उपेक्षा ‘‘माफ करने लायक’’ थी क्योंकि सीआईए का भी 9/11 पर इसी स्तर का उपेक्षापूर्ण व्यवहार था।

 

जनरल (सेवानिवृत्त) मुशर्रफ (75) महाभियोग से बचने के लिए इस्तीफा देने से पहले 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।

पूर्व सैन्य प्रमुख मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। वह सुरक्षा और स्वास्थ्य वजहों का हवाला देते हुए देश छोड़कर गए और तब से वापस नहीं लौटे। वह 2007 में संविधान को भंग करने के लिए देशद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

मुशर्रफ लीक हुई वीडियो में अमेरिकी सांसदों से कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘‘मैं बस यह कह रहा हूं कि मेरी पहले से विश्वसनीयता है। मुझे फिर से सत्ता में आने की जरुरत है और मेरा समर्थन किया जाना चाहिए। खुल्लमखुल्ला नहीं बल्कि गुप्त तरीके से।’’ 

उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए अमेरिका द्वारा दी धनराशि का इस्तेमाल गरीबी को 34 प्रतिशत से 17 प्रतिशत पर लाने के लिए किया।

पहली वीडिया क्लिप में वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के कोरिडोर में चलते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह वीडियो क्लिप 2012 की है।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."